गोरखपुर एम्स के डॉक्टर ऋषिकेश में मिले कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वालों की हो रही है तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स गोरखपुर के एक सीनियर डॉक्टर ऋषिकेश में पॉजिटिव पाए गए हैं। वह शनिवार को अपने परिवार को लाने गए थे। वहां उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि उनकी आइडी भी ऋषिकेश की है। जांच भी वहीं हुई। इसलिए उनका मामला गोरखपुर में नहीं जोड़ा जाएगा। यहां एम्स में उनके संपर्क वालों की तलाश की जा रही है। सभी को क्वारंटीन कराकर नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।
इसके अलावा उरुवा का रहने वाला 55 वर्षीय एक व्यक्ति लखनऊ में पॉजिटिव पाया गया है। उसका इलाज केजीएमयू में चल रहा है। वह नोएडा में काम करता था। मंगलवार को चार डाक्टरों के संक्रमित मिलने से पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तीन और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 145 हो गई है। इनमें 53 ठीक हो चुके हैं। आठ की मौत हुई थी। 84 केस एक्टिव हैं।
संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू
बीआरडी मेडिकल कॉलेज डॉ गणेश कुमार ने बताया कि प्राचार्य के सभी डॉक्टरों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। विभाग के लोगों के नमूने भी लिए जा रहे हैं। वार्ड को सैनिटाइज करा दिया गया है।
सांसद ने सीएम को भेजा पत्र
सांसद रवि किशन ने आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मियों को नियमित कर्मियों की तरह सुविधा दिलाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। भेजे गए पत्र में बताया है कि कोरोना महामारी के दौरान आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मी पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। ऐसे में नियमित कर्मियों की तरह इन्हें भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। बताया कि इन आउटसोर्सिंक कर्मियों में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ आदि शामिल है।