{"_id":"60b5d5d325e6f31d5b7e5bba","slug":"gorakhpur-administration-engaged-in-speeding-up-development-with-rescue-from-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कोरोना से बचाव के साथ विकास को भी रफ्तार देने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिया ये खास निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कोरोना से बचाव के साथ विकास को भी रफ्तार देने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिया ये खास निर्देश
Tue, 01 Jun 2021 12:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:08 PM IST
सार
जल जीवन मिशन के तहत बारिश से पहले सभी गांवों की डीपीआर तैयार कर भेजने का निर्देश। सभी फोरलेन, बड़ी विकास परियोजनाओं की समीक्षा में जुटे डीएम, बोले- अब तेज होगी रफ्तार।
विज्ञापन
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर से निपटने और संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए जरूरी संसाधन जुटाने के साथ ही प्रशासन अब विकास कार्यों को रफ्तार देने में भी जुट गया है। दो महीने तक संक्रमण काफी तेज होने की वजह से प्रशासन का पूरा फोकस कोरोना से जंग पर ही था। मगर अब जबकि संक्रमण तेजी से कम हो रहा है तो प्रशासन ने विकास कार्यों की तरफ भी रुख कर दिया है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि सभी निर्माणाधीन फोरलेन समेत बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही इनमें गति दिखाई पड़ने लगेगी।
केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत 1500 राजस्व गांवों को जोड़ने की योजना थी मगर अभी तक 100 की ही डीपीआर तैयार हो सकी है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि बारिश के पहले सभी गांवों की डीपीआर तैयार कर उपलब्ध करा दी जाएं।
उन्होंने बताया कि नवंबर-दिसंबर तक सभी जगहों पर पानी की टंकी का निर्माण व मरम्मत के साथ ही पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन, मेडिकल कॉलेज फोरलेन, गोरखपुर-देवरिया और गोरखपुर वाराणसी फोरलेन के काम में भी तेजी लाई जाएगी। मजदूरों की संख्या बढ़ाकर इन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। अन्य सभी बड़ी परियोजनाओं की भी समीक्षा शुरू कर दी गई है। विभागों से प्रगति रिपोर्ट मांगी जा रही है। इनमें भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

घर-घर शुद्ध जल पहुंचाने की सदर तहसील ने तेज की तैयारी
जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी परिवारों को नल से शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की दिशा में सदर तहसील ने तैयारी तेज कर दी है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट सदर कुलदीप मीना और सदर तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित ने क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो के साथ तहसील सभागार में बैठक की। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अपने अपने हलके में आने वाली ग्राम सभा में शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए जल्द कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है। इसमें पूरी ईमानदारी व जन सहभागिता के साथ काम करने की जरूरत है।
सभी लोगों को मिलकर इसे धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें कि कहां-कहां पानी की टंकी लग गई है। कहां टंकी की जरूरत है। कहां मरम्मत का काम कराना है और संबंधित गांवों में पानी की क्या व्यवस्था है। बैठक में नायब तहसीलदार राधेश्याम गुप्ता, रजिस्ट्रार कानूनगो उमेश दुबे, कानूनगो प्रद्युम्न सिंह सहित कई कानूनगो व लेखपाल मौजूद रहे।
डीएम, एडीएम समेत जल्द सभी अफसरों के कोर्ट खोलने की तैयारी
जिस तरह रोजाना कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या तेजी से कम हो रही है, माना जा रहा है कि जल्द ही गोरखपुर में भी कोरोना कर्फ्यू खत्म हो जाएगा। प्रशासन को भी पूरा भरोसा है कि तीन से चार दिन में गोरखपुर में भी एक्टिव केसों की संख्या 600 से कम पहुंच जाएगी जिसके बाद जिले से कोरोना कर्फ्यू हट जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए जरूरी शर्तों और एहतियात के साथ दफ्तर और कोर्ट खोलने की भी तैयारी चल रही है। जल्द ही डीएम, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कोर्ट का संचालन होने लगेगा। हालांकि इस दौरान एक समय में अफसर और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के अलावा कोर्ट में कोई और नहीं रहेगा। जरूरी मामलों की सुनवाई की तारीखें पहले पड़ेंगी। सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क अनिवार्य रहेगा।

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि कोरोना का प्रभाव भले ही कम हो गया है मगर संभावित तीसरी लहर को देखते हुए हमारी तैयारी धीमी नहीं पड़ी हैं। इसी के साथ अब प्रशासन विकास कार्यों पर भी फोकस कर रहा है। सभी बड़ी परियोजनाओं, विकास कार्यों की रफ्तार तेज की जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत 1500 राजस्व गांवों को जोड़ना है। कोरोना की वजह से रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई थी मगर बारिश शुरू होने से पहले सभी गांवों की डीपीआर तैयार कर काम शुरू हो जाएगा। निर्माणाधीन फोरलेन के काम में भी तेजी आएगी। उम्मीद है कि जल्द ही गोरखपुर में भी एक्टिव केसों की संख्या 600 से कम हो जाएगी जिसके बाद जिला भी कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हो जाएगा। मगर तबतक लोग धैर्य और समझदारी का परिचय दें और लॉकडाउन का पालन करें।