फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhnath temple attack accused Murtaza sent from hospital to jail

अस्पताल से जेल भेजा गया मुर्तजा: होश में आने पर मांगा खाना, पढ़ें मामले में कहां तक पहुंची कार्रवाई

Thu, 21 Apr 2022 09:13 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Apr 2022 09:13 PM IST
सार

मुर्तजा अब्बासी को मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को चेकअप के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। मुर्तजा  को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।

विज्ञापन
Gorakhnath temple attack accused Murtaza sent from hospital to jail
आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला अस्पताल में ऑपरेशन के बाद होश में आने पर बृहस्पतिवार को चेकअप कर मुर्तजा को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे अपराह्न तीन बजे के करीब फिर से जेल में दाखिल कर दिया गया। जेल में उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में ही रखा गया है। उधर, होश में आने के बाद मुर्तजा ने खाना मांगा। उसे जेल मैनुअल के हिसाब से रोटी-सब्जी और दाल दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी मुर्तजा अब्बासी को मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को दो डॉक्टरों की टीम ने उसके हाथ का ऑपरेशन कर रॉड डाला। बृहस्पतिवार को चेकअप के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जेलर प्रेम सागर शुक्ला ने बताया कि मुर्तजा जेल में आ गया है। उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन


यह है मामला
तीन अप्रैल को गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों अनिल पासवान और गोपाल गौड़ पर आरोपी मुर्तजा अब्बासी ने बांके से जानलेवा हमला किया था। गोरखनाथ थाने में मुर्तजा के खिलाफ हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा डालने, धार्मिक भावना भड़काने, 7-सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। चार अप्रैल को उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर मांगा था। जिसके बाद 11 अप्रैल तक के लिए रिमांड मिली। पांच अप्रैल से केस एटीएस को ट्रांसफर हो गया। 11 अप्रैल को एटीएस ने उसे कोर्ट में पेश किया, साथ ही रिमांड और बढ़ाने की मांग की इसके बाद कोर्ट ने पांच दिन के लिए रिमांड बढ़ा दी। इसी के साथ एटीएस को मुर्तजा 16 अप्रैल तक रिमांड पर मिल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed