{"_id":"5f14a4e18ebc3e63ca4da1bc","slug":"gorakhnath-and-shapur-thana-27-july-lockdown-gorakhpur-city-news-gkp3587657180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ और शाहपुर थाना क्षेत्र में 21 से 27 तक लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ और शाहपुर थाना क्षेत्र में 21 से 27 तक लॉकडाउन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखनाथ और शाहपुर थाना क्षेत्र में 21 से 27 तक लॉकडाउन
गोरखपुर। कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने मंगलवार (21 जुलाई) से एक सप्ताह के लिए गोरखनाथ और शाहपुर थानाक्षेत्र में लॉकडाउन लगा दिया है। 21 जुलाई की सुबह 5 बजे से 27 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सरकारी कर्मचारी परिचय पत्र के सहारे आ-जा सकेंगे। दवा की दुकानों को छोड़कर सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी। कंटेनमेंट एरिया प्रभारी की अनुमति से ही दूध, सब्जी व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। आपूर्ति में लगने वालों को ग्लब्ज, मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा। जिलाधिकारी का कहना है कि हॉट-स्पॉट को छोड़कर अन्य इलाकों में सरकारी कार्यालय, बैंक व डाकघर खुले रहेंगे। दूसरी तरफ सोमवार से राजघाट, तिवारीपुर और कोतवाली थाना क्षेत्र से लॉकडाउन हटा लिया गया है।
शहर के सभी बाजार सोमवार से पहले से जारी रोस्टर के मुताबिक खुलेंगे। कोतवाली, तिवारीपुर और राजघाट थाना क्षेत्र से जुड़े इलाकों में सोमवार से पाबंदी हट जाएगी। इन क्षेत्रों में एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन था। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में मंगलवार से शाहपुर और गोरखनाथ थाना क्षेत्र में अगले सात दिन के लिए पूरी तरह से पाबंदी लगेगी। इस संबंध में अंतिम आदेश रविवार की शाम जारी कर दिया गया। दो क्षेत्रों के सभी मोहल्लों में बैरिकेडिंग कराई जाएगी ताकि लोग बेवजह कहीं आना-जाना न करें। अगर किसी को इमरजेंसी होगी तो उसे प्रवेश दिया जाएगा।
संदिग्ध और बुजुर्गों का लिया जाएगा सैंपल
तीनों क्षेत्रों में संदिग्ध और बुजुर्गों का सैंपल लिया जाएगा। इसके साथ ही उनका भी सैंपल लिया जाएगा जो हॉटस्पॉट के बेहद करीब होंगे।
लॉकडाउन से कम हुआ संक्रमण
डीएम के. विजयेन्द्र पांडियन ने बताया कि कोतवाली, राजघाट और तिवारीपुर में लॉकडाउन का काफी फायदा मिला। यहां से केस कम हो गए। लॉकडाउन के पहले रोजाना पांच से सात केस आ रहे थे। अब ये संख्या काफी कम हो गई है। यहां सैकड़ों की संख्या में संदिग्धों की सैंपलिंग कराई गई है। साथ पूरा इलाका सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क के साथ बाजरों में भी सन्नाटा
गोरखपुर। लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी शनिवार की तरह शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं बारिश भी बंदी में मददगार साबित हुई। करीब-करीब सभी बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। तमाम बाजारों में दुकानों के शटर गिरे रहे। सिर्फ दवा की दुकानें ही खुली मिलीं।
लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को सुबह से ही बारिश हो रही थी। इस वजह से शहर की सड़कें सूनी दिखाई देने लगीं। शहर के मुख्य बाजार गोलघर, घंटाघर, गीताप्रेस रोड, कोतवाली रोड, गणेश चौराहा, बैंक रोड, रुस्तमपुर रोड समेत शहर के सभी सड़कों पर इक्का दुक्का लोग ही नजर आए। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा रहा। बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं। ऐसा लगा कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों ने खुद ही घर से निकलने से परहेज किया। इसका असर यह रहा कि पुलिस प्रशासन को लॉकडाउन सफल बनाने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। हालांकि तकरीबन सभी चौक-चौराहे पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखी।