{"_id":"6abd7e2ef50bd807f700056b","slug":"golghar-the-student-union-and-kachhari-crossing-will-transform-the-citys-landscape-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1469071-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोलघर, छात्रसंघ और कचहरी चौराहे बदलेंगे शहर की तस्वीर ौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोलघर, छात्रसंघ और कचहरी चौराहे बदलेंगे शहर की तस्वीर ौ
Thu, 01 Oct 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के तीन प्रमुख चौराहे अब नए और आकर्षक रूप में नजर आएंगे। गोलघर (गणेश चौक), छात्रसंघ और कचहरी चौराहे को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इन चौराहों की सुंदरता बढ़ाने के लिए विशेष विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर निगम ने इन तीनों चौराहों के विकास की पूरी योजना तैयार कर ली है। इसका डिजाइन भी तैयार हो चुका है। प्रस्ताव 15वें वित्त आयोग की समिति को भेजा गया है। समिति से मंजूरी मिलते ही काम शुरू कराने की तैयारी है। अधिकारियों के अनुसार, अवस्थापना निधि से होने वाले इन कार्यों को करीब 10 दिन के अंदर शुरू किया जा सकता है। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि इन चौराहों को शहर के प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित किया जाएगा। विकास कार्य पूरा होने के बाद लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही, चौराहों की खूबसूरती भी बढ़ेगी।
विज्ञापन