फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gold trader Manish Kumar Jain dies of cardiac arrest

गोरखपुर: स्वर्ण कारोबारी मनीष कुमार जैन का हृदय गति रुकने से निधन, भाजपा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन के थे बेटे

Sat, 11 Dec 2021 05:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Dec 2021 05:49 PM IST
सार

मनीष का अंतिम संस्कार शनिवार को देर शाम राजघाट स्थित गुरु गोरखनाथ घाट पर किया गया। पिता पुष्पदंत जैन ने ही उन्हें मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
Gold trader Manish Kumar Jain dies of cardiac arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन के बेटे व स्वर्ण कारोबारी मनीष कुमार जैन (49) का शुक्रवार की देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मनीष की तबीयत घर पर ही अचानक बिगड़ी थी। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मनीष का अंतिम संस्कार शनिवार को देर शाम राजघाट स्थित गुरु गोरखनाथ घाट पर किया गया। पिता पुष्पदंत जैन ने ही उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अस्थियां वाराणसी के गंगा घाट पर विजर्सित की जाएंगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हृदयरोग से ग्रसित मनीष कुमार जैन का 2011 में ऑपरेशन हुआ था। तब से बिल्कुल ठीक थे। शुक्रवार को दिन में कामकाज निपटाया और दुकान पर भी बैठे रहे। देर शाम घर गए। परिवार के साथ खाना खाया, फिर अपने कमरे में सोने चले गए। इसी बीच सीने में तेज दर्द हुआ और बेचैनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पत्नी व परिजनों को मिली तो सब मनीष को लेकर अस्पताल गए। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। मनीष अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में पिता पुष्पदंत जैन, मनीष की पत्नी रिंकी जैन, बेटा अक्षत जैन व एक बेटी है।

बड़े भाई व उनका परिवार भी है। मनीष की मां का निधन पहले ही हो चुका था। इस घटना से मनीष के पिता व 1997 से ही भाजपा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन टूट गए हैं। उनका कहना है कि सब कुछ बिखर गया है।

बड़े बेटे का जन्मदिन नहीं मना सके

मनीष के बड़े बेटे अक्षत का शनिवार को जन्मदिन है। रात 12 बजे के बाद अक्षत को जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ था कि मनीष के सीने में दर्द की सूचना आ गई। आनन-फानन में मनीष को अस्पताल ले जाया गया और उनकी मौत हो गई। वह बड़े बेटे अक्षत का जन्मदिन तक नहीं मना सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed