{"_id":"5e440bb88ebc3ee5e730d910","slug":"gola-bazar-so-suspended-after-complaints-on-cm-yogi-janta-darbar-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने सीएम के जनता दरबार में की थी फरियाद, एसओ सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने सीएम के जनता दरबार में की थी फरियाद, एसओ सस्पेंड
Wed, 12 Feb 2020 08:24 PM IST
हरीशचंद सिंह
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: हरीशचंद सिंह
Updated Wed, 12 Feb 2020 08:24 PM IST
सार
- सीएम के जनता दरबार में शिकायत पर एसओ गोला सस्पेंड
- एसएसपी ने कार्रवाई कर विभागीय जांच का आदेश भी दिया
- तीन फरियादियों ने की थी मामलों में कार्रवाई नहीं करने की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिकायत मिलने के बाद एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने एसओ गोला संतोष यादव को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने एसओ के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश भी दिए हैं। तीन फरियादियों ने जनता दरबार में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद एसएसपी ने जांच कराई तो इन मामलों में एसओ की लापरवाही मिली।
जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार लगाया था। इस दौरान कई फरियादियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। देवरिया के एक मामले में मुख्यमंत्री ने डीआईजी को कार्रवाई के लिए कहा। डीआईजी ने तत्काल एसपी देवरिया को कार्रवाई का निर्देश दिया। देवरिया पुलिस ने हत्या के आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया। उधर, गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र से तीन शिकायत मिलने पर सीएम के तेवर तल्ख हो गए थे।

मुख्यमंत्री के पास आई थी एसओ की शिकायत।
सीएम ने एसएसपी को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसएसपी ने तीनों मामलों की जांच कराकर बुधवार को एसओ गोला संतोष यादव को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि गोला एसओ की शिकायत मुख्यमंत्री के पास आई थी। एसओ को सस्पेंड कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।
दो दरोगा लाइन हाजिर
गोरखपुर। जनता से ठीक व्यवहार नहीं करने के आरोप में एसएसपी ने दो दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। सहजनवां थाने में तैनात रमेश चंद्र चौधरी और शाहपुर थाने में तैनात राजकुमार गुप्ता को पुलिस लाइंस भेजा गया है।