फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Goddhoia Nala will be built at a cost of 144 crores

गोरखपुर: 144 करोड़ की लागत से गोमती रिवर फ्रंट जैसा बनेगा गोड़धोइया नाला, कुछ जगहों पर वजूद गायब

Tue, 05 Oct 2021 01:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Oct 2021 01:52 PM IST
सार

9682 मीटर लंबे और 20 मीटर चौड़े नाले पर 1900 से अधिक अतिक्रमण, कुछ जगहों पर वजूद गायब, क्षतिग्रस्त हो चुके नाले का किया जाएगा पक्का निर्माण, गोमती रिवर फ्रंट की तरह किया जाएगा विकसित।

विज्ञापन
Goddhoia Nala will be built at a cost of 144 crores
गोड़धोइया नाला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के बीच से गुजरने वाले करीब 10 किलोमीटर लंबे गोड़धोइया नाले को 144 करोड़ रुपये की लागत से गोमती रिवर फ्रंट जैसा बनाया जाएगा। 9682 मीटर लंबे और 20 मीटर चौड़े इस नाले पर अभी 1900 से अधिक अतिक्रमण हैं, कुछ जगहों पर इसका वजूद ही गायब है। यह नाला शाहगंज स्थित महाकाली मंदिर से शुरू होकर रेलवे ब्रिज रामगढ़ताल में जाकर मिलता है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नाला बन जाने से पानी की निकासी तेज होगी और शहर के लोगों को जलभराव से होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अधिकारियों की टीम नाला निर्माण के लिए तेजी से कवायद कर रही है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने लिडार सर्वे करने वाली कंपनी जियोनो से डीपीआर तैयार करा लिया है। आधे शहर का पानी गोड़धोइया नाले से होकर निकलता है।
विज्ञापन


नाले पर हुए अतिक्रमण तथा सिल्ट भर जाने से पानी की निकासी धीमी होती है, जिससे जलभराव की समस्या बनी रहती है। कुछ अतिक्रमण जलनिकासी के लिए नगर निगम ने हटाए थे, लेकिन अधिकतर स्थायी अतिक्रमण नहीं हटाए जा सके हैं। प्रशासन की टीम सर्वे कर रही है, जिसमें अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


गोड़धोइया नाला एक नजर में
  • कुल लागत-144.84 करोड़
  • नाले की लंबाई-9682 मीटर
  • नाले की चौड़ाई-20 मीटर
  • गहराई-1.5 मीटर से 2.75 मीटर
  • नाले की शुरुआत-शाहगंज स्थित माता महाकाली मंदिर से
  • नाले का समापन- रामगढ़ताल रेलवे ब्रिज होगा अंतिम प्वाइंट
  • डिजाइन-नाले की डिजाइन लिडार सर्वे के डाटा के आधार पर किया गया है। इससे ढलान की समस्या नहीं होगी और पानी की निकासी तेजी से होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed