फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Go among the public and tell the achievements of Akhilesh government: Shabbir Qureshi

जनता के बीच जाकर बताएं अखिलेश सरकार की उपलब्धियां : शब्बीर कुरैशी

Mon, 12 Feb 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Go among the public and tell the achievements of Akhilesh government: Shabbir Qureshi
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को शहर विधानसभा एवं सेक्टर प्रभारी जोन बूथ एवं पार्षदों की बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से लग जाएं। बूथों को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगा दें। कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर सपा सरकार की उपलब्धियों को बताएं। लोगों को यह बताने की जरूरत है कि जबसे भाजपा सरकार आई है, अराजकता चरम पर है।
विज्ञापन

लोकसभा की पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी काजल निषाद ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार कि जनविरोधी नीतियों को जनता को बताने का कार्य करें। भाजपा की 10 साल से चल रही सरकार में हर वर्ग परेशान है। नौजवान बेरोजगार गरीब मजलूम हर तबका परेशान है। महंगाई चरम सीमा पर है। आगामी चुनाव में कॉर्पोरेट की सरकार को हटाकर जनता की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अवधेश यादव, हीरालाल यादव, चंद्रभान प्रजापति, बृजनाथ मौर्य, रौनक श्रीवास्तव, अमर अग्रहरि आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed