फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girls top in high school and intermediate board exams at Deoria

UP Board Result 2020: देवरिया में छात्राओं ने फिर मारी बाजी, परिजनों ने ऐसे मनाई खुशियां

Sat, 27 Jun 2020 04:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Jun 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Girls top in high school and intermediate board exams at Deoria
रिजल्ट आने के बाद खुशियां मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज बेलकुंडा की छात्रा सुनीता निषाद ने 92.83 प्रतिशत अंक पाकर जिले में परचम लहराया है। वहीं डॉ.बीआरए इंटर कॉलेज बघौचघाट के साजिद अंसारी ने 88 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया है। जनपद में सर्वोच्च स्थान पाने पर परिजनों ने दोनो को मिठाई खिलाकर इस पल की खुशी मनाई।

विज्ञापन


हाईस्कूल में एमपी इंटर कॉलेज कुर्मापट्टी पथरदेवा के हर्षित शुक्ला व श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज भलुअनी की श्रुति गोंड ने 92.67 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रुप से दूसरा, बंधुनाथ इंटर कॉलेज मायापुर इमिलिया की रश्मि तिवारी ने 92.17 प्रतिशत पाकर तीसरा, एसबी सिंह इंटर कॉलेज रतसिया कोठी के रंजीत गुप्ता ने 91.83 प्रतिशत चौथे, प्रेस्टिज इंटर कॉलेज देवरिया के अनिकेत सिंह व श्रीमती गुजराती देवी इंटर कॉलेज धूसवा की खुशूब गुप्ता ने 91.67 प्रतिशत के साथ पांचवें, पं.आरएन इंटर कॉलेज पांडेयपुर मलकौली की प्रिया पांडेय 91.50 प्रतिशत के साथ छठवें, डीएनएस एंड एसकेएस कॉलेज पथरदेवा के देवांश राज चौधरी ने 91.33 प्रतिशत के साथ सातवें, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज भलुअनी की ज्योति गोंड ने 91 प्रतिशत के साथ आठवें, सैयद मीर इब्राहीम कॉलेज के तौसिफ व डॉ.बीआरए गर्ल्स कॉलेज बघौचघाट की बुशराय राम ने 90.83 प्रतिशत के साथ नौवें तथा तुलसी इंटर कॉलेज नोनार पांडेय की अंजू कुमारी ने दसवें स्थान पर जगह बनाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की सूची

उधर इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में पहले स्थान पर रहे साजिद के अलावा दूसरे स्थान पर इंदिरा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज सलेमपुर की संजना शाह 86.80 प्रतिशत, जीआईसी देवरिया के आशुतोष पांडेय व एसएस शाही स्मारक कॉलेज बैकुंठपुर की प्रिया यादव ने संयुक्त रुप से 85.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। चौथे स्थान पर एमएएचआई लक्ष्मीपुर के आकिब खान वारसी 85.20, प्रतिशत, पांचवें स्थान पर संयुक्त रुप से एमडी मीर अली कॉलेज कोठइलवा की अस्मिता राय व इंदिरा गांधी कॉलेज सलेमपुर की अमृता मिश्रा ने 85 प्रतिशत, एसएस शाही स्मारक कॉलेज के सुजीत कुमार व श्रीवीवाई आईसी सोहनपुर के अखिल चंद्रा ने 84.80 प्रतिशत के साथ छठवां, तुलसी कॉलेज नोनार पांडेय की शांभवी पांडेय व एसबीएल पटेल सिधावे पथरदेवा की पूजा शर्मा ने संयुक्त रुप से 84.40 प्रतिशत के साथ सातवें, किसान इंटर कॉलेज नरायनपुर बंजरिया के प्रियेश यादव ने 83.80 प्रतिशत के साथ आठवां स्थान पाया। नौवें स्थान पर संयुक्त रुप से एसबी सिंह कॉलेज रतसिया कोठी के दीपू कुमार, बंधुनाथ कॉलेज मायापुर इमिलिया के कुंदन शर्मा व जेडीजीएस कॉलेज डुमरी भटनी के आदित्य 83.40 प्रतिशत अंक पाए। दसवें स्थान पर 83.20 प्रतिशत अंक पीडीएसएसएस कॉलेज खरवनिया की छात्रा जिज्ञासा जायसवाल रहीं। हाईस्कूल व इंटर के सभी जिला टॉपरों को डीआईओएस शिवचंद राम ने आगे की परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed