फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girls and women are busy shopping for summer clothes.

Gorakhpur News: कॉटन कुर्ती और पोलो टी-शर्ट बनी युवतियों की पसंद

Sun, 24 May 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 24 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Girls and women are busy shopping for summer clothes.
गोरखपुर। गर्मी में हल्के, आरामदायक और स्टाइलिश कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। इस बार युवतियों और महिलाओं के बीच कॉटन कुर्ती और पोलो टी-शर्ट सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है।
विज्ञापन

फैशन के साथ-साथ आराम को प्राथमिकता देते हुए युवतियां अब ऐसे कपड़े खरीद रही हैं, जो गर्मी में राहत देने के साथ स्टाइलिश लुक भी दे रहे हैं। रेती, घंटाघर और गोलघर जैसे प्रमुख बाजार में इन दिनों कॉटन फैब्रिक की कुर्तियों की भरमार देखने को मिल रही है। खासतौर पर प्रिंटेड और हल्के रंगों की कुर्तियां युवतियों को आकर्षित कर रही हैं
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार, कॉटन कुर्ती की मांग पिछले साल की तुलना में इस बार काफी ज्यादा बढ़ी है। वहीं दूसरी ओर, पोलो टी-शर्ट भी युवतियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। पहले जहां पोलो टी-शर्ट को अधिकतर पुरुषों के फैशन से जोड़ा जाता था, अब यह महिलाओं के लिए भी अहम हिस्सा बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज जाने वाली छात्राएं और ऑफिस जाने वाली महिलाएं इसे जींस, ट्राउजर या स्कर्ट के साथ पहनना पसंद कर रही हैं। गोलघर के दुकानदार हरि अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों की पसंद में सादगी और आराम दोनों का संतुलन साफ दिखाई दे रहा है। हल्के रंग, ढीले-ढाले डिजाइन और सांस लेने योग्य कपड़े ज्यादा बिक रहे हैं। साथ ही ऑनलाइन फैशन ट्रेंड का भी असर बाजार पर दिख रहा है, जहां ग्राहक नए-नए डिजाइन की मांग कर रहे हैं।



फ्यूजन ड्रेस सदाबहार
बाजार में फ्यूजन ड्रेस की मांग भी खूब है। ये सदाबहार ड्रेस होते हैं इसलिए युवतियां और महिलाएं खरीदारी करती हैं। इसका डिजाइन आकर्षक लुक भी देता है। गर्मी में खरीदारी का दौर भी तेज हो गया है। बाजार में सुबह से ही युवतियों और महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed