{"_id":"653b576abce60048020e16a9","slug":"girlfriend-refused-to-marry-young-man-committed-suicide-2023-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौत को लगाया गले: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, युवक ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत को लगाया गले: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, युवक ने कर ली खुदकुशी
Fri, 27 Oct 2023 11:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:53 AM IST
सार
गोरखपुर में एक युवक ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि उसकी प्रेमिका ने शादी से इनकार कर दिया है। इससे आहत होकर उसने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार
- फोटो : अमर उजाला(
विस्तार
गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज इलाके के ठाकुरनगर गांव के टोला पासीपुरवा में बृहस्पतिवार को रवि चौहान (18) की फंदे से लटकती लाश मिली। बताया जा रहा है कि इलाके की एक युवती से उसका प्रेम संबंध था और उसने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसी से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-वाराणसी रेल मार्ग पर आज से कई ट्रेनों का बदला रहेगा रूट, यहां देखें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रवि चौहान के पिता राम मिलन चौहान मुंबई में रहते हैं। रवि अपने एक भाई के साथ गांव पर रहता था। भाई, पत्नी और बच्चों के साथ बुधवार को ससुराल गया था। रवि घर में अकेला था।
विज्ञापन
Trending Videos
बताया जा रहा है कि युवती ने पहले उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब इनकार करने लगी थी। रवि ने बुधवार को युवती से बात की, उसके बाद घर जाकर रात में खुदकुशी कर ली।
इसे भी पढ़ें: ओंकारनगर-महुआतर ओवरब्रिज का अधिकांश हिस्सा बनकर तैयार, अब रेलवे ट्रैक पर निर्माण का इंतजार
बृहस्पतिवार की सुबह गांव का एक व्यक्ति रवि के घर गया और किसी काम से उसे आवाज देने लगा। जवाब नहीं आने पर उसने खिड़की के पर्दे को हटाकर देखा तो रवि चौहान का शव फंदे से लटक रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
इसे भी पढ़ें: ओंकारनगर-महुआतर ओवरब्रिज का अधिकांश हिस्सा बनकर तैयार, अब रेलवे ट्रैक पर निर्माण का इंतजार
बृहस्पतिवार की सुबह गांव का एक व्यक्ति रवि के घर गया और किसी काम से उसे आवाज देने लगा। जवाब नहीं आने पर उसने खिड़की के पर्दे को हटाकर देखा तो रवि चौहान का शव फंदे से लटक रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।