{"_id":"629706368f77bb55f651a432","slug":"girl-threatens-self-immolation-in-gorakhpur-then-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: गोरखपुर में युवती ने आत्मदाह की धमकी दी, फिर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: गोरखपुर में युवती ने आत्मदाह की धमकी दी, फिर दर्ज हुआ केस
Wed, 01 Jun 2022 11:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:54 AM IST
सार
युवती का आरोप था कि न्याय पाने के लिए छह दिन से भटक रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब घातक कदम उठाना पड़ेगा। इतना कहते ही युवती ने एक बोतल निकाली और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलने का प्रयास करने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में न्याय न मिलने का आरोप लगाकर एक युवती ने मंगलवार को भटहट चौकी परिसर में जान देने की कोशिश की। अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलना चाहा, लेकिन चौकी प्रभारी की सतर्कता से घटना होने से बच गई। इस घटना के बाद गुलरिहा पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक समेत सात के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
कस्बे की रहने वाली एक युवती मंगलवार की रात आठ बजे भटहट पुलिस चौकी पर पहुंची। युवती का आरोप था कि न्याय पाने के लिए छह दिन से भटक रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब घातक कदम उठाना पड़ेगा।
इतना कहते ही युवती ने एक बोतल निकाली और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलने का प्रयास करने लगी। इस बीच चौकी प्रभारी ज्योति नारायण तिवारी ने बोतल उससे छीनकर ली। युवती की तहरीर के मुताबिक, वह मीरापुर गांव के एक युवक से मिली और जान-पहचान के बाद नोएडा में रहने लगी।
विज्ञापन
युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। यह सिलसिला पांच वर्षों तक चलता रहा। इस बीच युवक वर्ष 2020 में विदेश चला गया। विदेश से आने के बाद 4 जून को दूसरी शादी करने जा रहा है। इस बीच पता चला कि वह दूसरे समाज है।
अपनी पहचान छुपाकर मेरे साथ रह रहा था। इस सिलसिले में गुलहरिहा थानाध्यक्ष उमेश कुमार बाजपेई का कहना है कि तहरीर के अनुसार मुकदमा लिखा गया है।