फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl threatens self-immolation in Gorakhpur then case registered

UP Crime: गोरखपुर में युवती ने आत्मदाह की धमकी दी, फिर दर्ज हुआ केस

Wed, 01 Jun 2022 11:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Jun 2022 11:54 AM IST
सार

युवती का आरोप था कि  न्याय पाने के लिए छह दिन से भटक रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब घातक कदम उठाना पड़ेगा। इतना कहते ही युवती ने एक बोतल निकाली और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलने का प्रयास करने लगी।

विज्ञापन
Girl threatens self-immolation in Gorakhpur then case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर में न्याय न मिलने का आरोप लगाकर एक युवती ने मंगलवार को भटहट चौकी परिसर में जान देने की कोशिश की। अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलना चाहा, लेकिन चौकी प्रभारी की सतर्कता से घटना होने से बच गई। इस घटना के बाद गुलरिहा पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक समेत सात के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कस्बे की रहने वाली एक युवती मंगलवार की रात आठ बजे भटहट पुलिस चौकी पर पहुंची। युवती का आरोप था कि  न्याय पाने के लिए छह दिन से भटक रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब घातक कदम उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


इतना कहते ही युवती ने एक बोतल निकाली और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलने का प्रयास करने लगी। इस बीच चौकी प्रभारी ज्योति नारायण तिवारी ने बोतल उससे छीनकर ली। युवती की तहरीर के मुताबिक, वह  मीरापुर गांव के एक युवक से मिली और जान-पहचान के बाद नोएडा में रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। यह सिलसिला पांच वर्षों तक चलता रहा। इस बीच युवक वर्ष  2020 में  विदेश चला गया। विदेश से आने के बाद 4 जून को दूसरी शादी करने जा रहा है। इस बीच पता चला कि वह दूसरे समाज है।

अपनी पहचान छुपाकर मेरे साथ रह रहा था। इस सिलसिले में गुलहरिहा थानाध्यक्ष उमेश कुमार बाजपेई का कहना है कि तहरीर के अनुसार मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed