फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl Student commits suicide in class at Gorakhpur university

गोरखपुर: विश्वविद्यालय में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, परीक्षा देने आई थी मृतका

Sat, 31 Jul 2021 09:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Jul 2021 09:22 PM IST
सार

 गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा देने आई एक बीएससी गृह विज्ञान तृतीय वर्ष की छात्रा ने कक्षा में ही खुदकुशी कर ली है।

विज्ञापन
Girl Student commits suicide in class at Gorakhpur university
मृतक छात्रा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह परीक्षा देने आई बीएसएसी (गृह विज्ञान) की छात्रा प्रियंका कुमारी का शव विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में स्टोर के पास फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला माना जा रहा है। हालांकि मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची कैंट पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर साहबाजगंज पोखरो टोला निवासी विनोद कुमार की 21 वर्षीय पुत्री प्रियंका गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीएससी (गृह विज्ञान) तृतीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार सुबह नौ बजे से दीक्षा भवन में प्रियंका की परीक्षा थी। सुबह साढ़े दस बजे परीक्षा देकर वह कक्षा से बाहर निकली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंतिम बार उसे विभाग के शौचालय की ओर जाते देखा गया। दोपहर करीब 12 बजे गृह विज्ञान विभाग के शौचालय की तरफ गई कुछ छात्राओं ने स्टोर रूम के पास गैलरी में फंदे से लटकता छात्रा का शव देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन


छात्राओं ने विभागाध्यक्ष दिव्यारानी को इसकी सूचना दी। विभागाध्यक्ष ने चीफ प्रॉक्टर और कैंट पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। एसएसआई कैंट प्रवींद राय और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम को घटनास्थल के पास से एक मेज पर पर्स पड़ा मिला, जिसमें बीएससी (गृह विज्ञान) तृतीय वर्ष का प्रश्न पत्र, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर था। आधार कार्ड से पहचान कर घरवालों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय पहुंचे पिता विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि सुबह ही परीक्षा थी, जिसके चलते उनकी बेटी बिना भोजन किए ही परीक्षा देने चली आई थी। घर में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। अचानक हुई इस घटना से वे और परिवार के लोग हतप्रभ हैं।

उधर, कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने भी गृह विज्ञान विभाग में जाकर निरीक्षण किया और घटना के बारे में जानकारी ली। कुलपति ने चीफ प्रॉक्टर को पुलिस को हर संभव सहयोग देने के साथ ही असिस्टेंट रजिस्ट्रार को छात्रा के परिवार से वार्ता कर सहयोग करने का दिशा-निर्देश दिया। उधर, घटना को लेकर पूरे दिन विश्वविद्यालय परिसर में चर्चा बनी रही।
 

एबीवीपी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

एसपी सिटी सोनम कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली सूचना के बाद तत्काल पुलिस पहुंच गई। फंदे से लटका छात्रा का शव मिला है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा की मौत की वजह सामने नहीं आने पर एबीवीपी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। परिषद के कार्यकर्ता एक अगस्त की सुबह 11 बजे डीएम को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच कराने का अनुरोध करेंगे।

विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिक कॉउंसलिंग की जरूरत
दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बीएससी गृह विज्ञान तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियंका कुमारी के निधन पर शोक जताया है। घटना को लेकर उन्होंने विभागाध्यक्ष और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिक कॉउंसलिंग की जरूरत है। उन्हें अवसाद से बचाने के लिए अब सभी विभागाध्यक्ष और डीन हर हफ्ते सप्ताह में एक बार अलग-अलग दिन यूजी-पीजी और पीएचडी के स्कॉलर्स से मिलेंगे। उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर करेंगे और जरूरत पड़ेगी तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed