{"_id":"61e16a5aa4ed28668a39a628","slug":"girl-picture-went-viral-by-writing-obscene-words-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: अश्लील शब्द लिखकर युवती की तस्वीर हुई वायरल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: अश्लील शब्द लिखकर युवती की तस्वीर हुई वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 14 Jan 2022 05:50 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Jan 2022 05:50 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में अश्लील शब्द लिखकर एक युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने नामजद तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष को सौंपे पत्र में पीड़िता के पिता ने कहा है कि एक माह पूर्व वह बेटी की तस्वीर निकलवाने के लिए गांव के चौराहे पर स्थित स्टूडियो में गए थे। स्टूडियो संचालक ने उनके मोबाइल फोन से उनकी बेटी की तस्वीर अपने लैपटॉप में भेजा था। स्टूडियो पर गांव के दो-तीन युवक भी आते-जाते रहते हैं।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि गांव के इन युवकों ने ही उनकी बेटी को बदनाम करने के लिए उनके भांजे के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील शब्दों के साथ उसकी तस्वीर पोस्ट की है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।