फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   160 kg Halal certified products seized at four malls in the city

Gorakhpur News: गोरखपुर शहर के चार मॉल-माॅर्ट पर 160 किलो हलाल प्रमाणित उत्पाद जब्त

Thu, 23 Nov 2023 07:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Nov 2023 07:19 AM IST
सार

असिस्टेंट कमिश्नर फूड कुमार गुंजन के नेतृत्व में की गई जांच में जिन पैकेट पर हलाल लिखा हुआ था, को नियम के तहत सील किया गया और अपनी कब्जे में लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। असिस्टेंट कमिश्नर का कहना है कि शासनादेश के मुताबिक, अब इस तरह के प्रोडक्ट को न बनाया जा सकता है और न ही बेचा जा सकता है और ना ही स्टॉक किया जा सकता है।

विज्ञापन
160 kg Halal certified products seized at four malls in the city
पैडलेगंज स्थित एक मार्ट में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंधित हलाल प्रोडक्ट की छापेमारी कर ब

विस्तार

हलाल प्रमाणित उत्पादों की जांच को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को भी अभियान चलाया। शहर के चार मॉल-माॅर्ट पर छापा मारकर 160 किलोग्राम वजन के हलाल प्रमाणित खाद्य पदार्थों को जब्त किया। इसकी कीमत 40 हजार 320 रुपये है। मंगलवार को भी महानगर में 14 स्थानों पर छापा मारा था, लेकिन कहीं से भी यह उत्पाद नहीं मिला था।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पैड़लेगंज, पादरी बाजार, तारामंडल और हजारीपुर में माॅर्ट और माल पर छापा मारा। पैडलेगंज स्थित एक माॅर्ट से भारी मात्रा में हलाल प्रमाणित उत्पाद पकड़ा गया। यहां नूडल्स, चाकलेट, टाॅफी, पास्ता के पैकेट मिले, जिसपर हलाल का लोगो लगा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूचित कुमार, डॉक्टर श्रीनिवास यादव और स्वामीनाथ की टीम ने शाहपुर के एक मॉल में हलाल प्रमाणित उत्पादों की जांच की। यहां ब्राउर सुगर, ब्लैक साल्ट के उत्पाद मिले।
विज्ञापन


इसी प्रकार तारामंडल में मेसर्स रिलायंस स्मार्ट बाजार में उरद दाल, चना दाल, मूंगदाल, मिक्स दाल, चिली पाउडर, राजमा, काबुली चना और हजारीपुर में मेसर्स गणपति ट्रेडर्स में पैसन चाकलेट मिला। असिस्टेंट कमिश्नर फूड कुमार गुंजन के नेतृत्व में की गई जांच में जिन पैकेट पर हलाल लिखा हुआ था, को नियम के तहत सील किया गया और अपनी कब्जे में लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट कमिश्नर का कहना है कि शासनादेश के मुताबिक, अब इस तरह के प्रोडक्ट को न बनाया जा सकता है और न ही बेचा जा सकता है और ना ही स्टॉक किया जा सकता है। ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुचित प्रसाद, संतोष कुमार तिवारी, स्वामीनाथ, कमल नारायण सिंह, राधेश्याम, उमाशंकर सिंह, डाॅ. श्रीनिवास यादव, अंकुर मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed