{"_id":"6a0788343e2d85f2660a11f2","slug":"girl-dies-after-consuming-poisonous-substance-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1322114-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत
Sat, 16 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 16 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बजहा गांव की एक युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना भटहट कस्बे की बताई जा रही है, जहां वह एक प्राइवेट कपड़े की दुकान पर काम करती थी।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब चार बजे युवती रोज की तरह दुकान पर ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और चक्कर आने की शिकायत की। तभी उसने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। दुकान मालिक ने तत्काल उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और मौत के कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।