फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   girl died in emergency at siddharth nagar

सिद्धार्थनगर: इमरजेंसी में बालिका की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 15 Jul 2021 05:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Jul 2021 05:35 PM IST
सार

बालिका अंजली को सांप ने डंसा था, मौत के बाद परिजनों का हंगामा, डॉक्टर-स्टॉफ ने छुपकर बचाई जान, चिकित्सक पर रुपये मांगने का आरोप।

विज्ञापन
girl died in emergency at siddharth nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार सुबह एक बालिका की मौत हो जाने के बाद हंगामा हो गया। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन वार्ड में मौजूद चिकित्सक और स्टॉफ को मारने के लिए दौड़ा लिए।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने किसी तरह से भगाकर जान बचाई। वहीं सीएमएस की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया और शव को मर्चरी में रखवा दिया। परिजनों ने सदर पुलिस को शिकायती पत्र देकर चिकित्सक पर लापरवाही और रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सदर थानाक्षेत्र के धौरीकुंईया गांव के टोला कुढ़वा निवासी कैलाश की बेटी अंजली को सांप ने डंस लिया था। वह बृहस्पतिवार सुबह अंजली को इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराए। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान अंजली की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन भड़क उठे और ड्यूटी पर तैनात डॉ. महेंद्र मौर्य और दो अन्य स्टॉफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और मारने के लिए दौड़ा लिए। बताया जा रहा है कि चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भागकर एक कमरे में छिप गए और मामले की जानकारी सीएमएस को दी।

सीएमएस ने एएसपी को सूचना दी। इसके बाद सदर कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद समझा बुझाकर शांत करवाया और फिर शव को मर्चरी में रखवा दिया। वहीं पिता कैलाश ने सदर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चिकित्सक ने इलाज के लिए 10 हजार रुपये की मांग की, जब रकम नहीं होने की बात कही तो अंजली को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रेफर का कागज बनाते वक्त उसकी मौत हो गई। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि इमरजेंसी में हंगामे की सूचना मिली थी। एक बालिका की मौत के बाद डॉक्टर और स्टॉफ को मारने के लिए दौड़ा लिया गया। इस कारण पुलिस को बुलवाया गया। बच्ची के शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है। अगर परिजन चाहेंगे तो पीएम करा दिया जाएगा।

फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की गई है। बालिका को सांप ने डंसा था। आठ इजेंक्शन चिकित्सक लगा चुके थे। इस बाबत कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। सीएमओ को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed