{"_id":"5f7f43d68ebc3e9b7f06f5b4","slug":"girl-denied-to-change-her-religion-after-love-marriage-husband-broke-relation","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, नहीं मानी तो तोड़ दिया रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, नहीं मानी तो तोड़ दिया रिश्ता
Thu, 08 Oct 2020 10:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह करने के बाद धर्म न बदलने पर पति ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता ने अब डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से गगहा के सोहगौरा निवासी युवती ने डीआईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। युवती के मुताबिक, घरवालों ने उसकी शादी 2012 में महराजगंज के एक युवक से की थी। पति से अक्सर विवाद होता था और 2015 में पति से रिश्ता टूट गया। इसके बाद महराजगंज कस्बे में अपनी बहन के घर रहकर वह दुकान पर काम करने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात महराजगंज कस्बे के वीर बहादुरपुर निवासी आसिफ रजा से हुई।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी का झांसा उसने दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर मौलवी को बुलाकर निकाह कर लिया। लेकिन घरवालों ने अपने पास रखने से मना कर दिया। जिसके बाद आसिफ शहर के पादरी बाजार में किराए पर कमरा लेकर उसके साथ रहने लगा। युवती ने बताया कि आसिफ इस समय दुबई में है। वह फोन करके धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। बात न मानने पर उसने रिश्ता तोड़ लिया है और खर्च भेजना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन