फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl accused of Molested and abortion in Gorakhpur

झाड़-फूंक के बहाने हैवानियत: गोरखपुर में युवती से दुष्कर्म, गर्भपात कराने का आरोप

Thu, 14 Sep 2023 12:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Sep 2023 12:17 PM IST
सार

युवती ने तहरीर में कहा है कि वह किराए के मकान में अकेली रहती है। प्रभु चौरसिया से कुछ माह पहले संपर्क हो गया। युवती का आरोप है कि झाड़-फूंक व पूजा-पाठ से उसे ठीक कराने की बात कहकर धनिष्ठता बढ़ा ली। उसने आरोप लगाया कि इस दौरान शादी का झांसा देकर काफी दिनों से शारीरिक संबंध बनाता रहा।

विज्ञापन
Girl accused of Molested and abortion in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कस्बा में दुकान चलाने वाले प्रभु चौरसिया ने झाड़-फूंक के बहाने बुलाया था। फिर जान पहचान होने पर शादी का झांसा दिया।

विज्ञापन


गर्भवती होने पर भाई शंभू चौरसिया के साथ मिलकर जबरन गर्भपात की दवा दे दी। फिर शादी से भी इन्कार कर दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने, जालसाजी, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में दो सगे भाइयों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में रुपयों के लेनदेन के विवाद में पिता की हत्या, पुत्र घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
 

जानकारी के मुताबिक, युवती ने तहरीर में कहा है कि वह किराए के मकान में अकेली रहती है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के वार्ड संख्या 16 निवासी प्रभु चौरसिया से कुछ माह पहले संपर्क हो गया। युवती का आरोप है कि झाड़-फूंक व पूजा-पाठ से उसे ठीक कराने की बात कहकर धनिष्ठता बढ़ा ली।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली से आ रही थी ट्रेन: फोन कर बोला, बिहार संपर्क क्रांति में बम है...बचा सको तो बचा लो

उसने आरोप लगाया कि इस दौरान शादी का झांसा देकर काफी दिनों से शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार गर्भपात भी करवा दिया। शादी का दबाव बनाने पर उसके घर आकर पिटाई भी की। इसकी शिकायत उसके बड़े भाई शंभू चौरसिया से की तो वह भी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed