फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA will buy more than 100 acres of land in four villages of Gola.

Gorakhpur News: गोला के चार गांवों में 100 एकड़ से अधिक जमीन खरीदेगा गीडा

Thu, 14 May 2026 03:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
GIDA will buy more than 100 acres of land in four villages of Gola.
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने धुरियापार औद्योगिक गलियारे में छोटे उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत गोला तहसील के चार गांवों में 100 एकड़ से अधिक जमीन समझौते के आधार पर खरीदी जाएगी। इस प्रक्रिया में करीब 90 किसानों की भूमि शामिल होगी।
विज्ञापन

गीडा प्रशासन ने प्रभावित किसानों और काश्तकारों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि किसी को भूमि अधिग्रहण को लेकर आपत्ति है तो वह 15 दिन के भीतर अपना पक्ष दर्ज करा सकता है। निर्धारित अवधि के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओर से हरपुर, धौरहरा, गजपुर और सकरदेईया गांव में जमीन चिह्नित की गई है। हरपुर गांव में सात किसानों की जमीन खरीदी जाएगी, जबकि धौरहरा में 39 किसानों से समझौते के तहत भूमि ली जाएगी। गजपुर गांव में सबसे कम तीन किसानों की जमीन अधिग्रहण के दायरे में आई है। वहीं सकरदेईया में सबसे अधिक किसानों से जमीन खरीदे जाने की तैयारी है। यहां 50 से अधिक काश्तकारों की भूमि प्रस्तावित योजना में शामिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीडा की सीईओ अनुज मलिक का कहना है कि औद्योगिक गलियारे के विस्तार से क्षेत्र में छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होने के साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने किसानों से समय रहते आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed