{"_id":"65d51e9933f311a7530c13f4","slug":"gida-becomes-new-circle-anurag-becomes-first-co-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-472826-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीडा बना नया सर्किल, अनुराग बने पहले सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीडा बना नया सर्किल, अनुराग बने पहले सीओ
Wed, 21 Feb 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा थाना गोरखनाथ तो महिला थाना कोतवाली सर्किल में शामिल
गीडा सर्किल के अस्तित्व में आने से तीन थानों के सर्किल में हुआ बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने गीडा को नया सर्किल बनाया है। अब जिले में आठ की जगह नौ सर्किल हो गया। बांसगांव सीओ रहे अनुराग सिंह को गीडा सर्किल का नया सीओ बनाया गया है। गीडा सर्किल में तीन थाना गीडा, सहजनवां और हरपुर बुदहट को शामिल किया गया है। पहले सहजनवां व गीडा कैंपियरगंज सर्किल में था, वहीं हरपुर बुदहट खजनी सर्किल में था।
एसएसपी ने बताया कि सीओ क्राइम श्यामबीर सिंह को सीओ बांसगांव, सीओ कैंपियरगंज विजय आनंद शाही को सीओ यातायात, मेला, प्रोटोकाल व वीआईपी बनाया गया है। उदय प्रताप सिंह को सीओ क्राइम, कमलेश सिंह को सीओ कैंपियरगंज बनाया गया है।
बता दें कि कैंपियरगंज सर्किल में गीडा, पीपीगंज, कैंपियरगंज, चिलुआताल, सहजनवां था। वहीं गुलरिहा थाना चौरीचौरा तो महिला थाना गोरखनाथ सर्किल में था। जिससे लोगों को परेशानी होती थी। अब नई व्यवस्था के तहत नया सर्किल गीडा बना है। जिसमें गीडा, सहजनवां, हरपुर बुदहट थाना को रखा गया है।
विज्ञापन
वहीं कैंपियरगंज सर्किल में चिलुआताल, कैंपियरगंज व पीपीगंज शामिल हैं। गोरखनाथ सर्किल में गोरखनाथ, शाहपुर, गुलरिहा थाना, खजनी सर्किल में बेलघाट, खजनी, सिकरीगंज थाना, चौरीचौरा सर्किल में झंगहा, पिपराइच व चौरीचौरा थाना और कोतवाली सर्किल में तिवारीपुर, महिला थाना, राजघाट, कोतवाली थाना शामिल है। बाकी थाने अपने पुराने सर्किल के हिसाब से हैं। एसएसपी ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
-- --
खजनी सर्किल में शामिल हुआ बेलघाट थाना
बेलघाट थाना पहले गोला सर्किल में था, लेकिन यह थाना क्षेत्र खजनी तहसील में आता है। जिसके चलते इस क्षेत्र के लोगों को सीओ से मिलने गोला तो तहसील के काम से खजनी जाना पड़ता था, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता था। इसे लेकर कई बार लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। जिसके परिणाम स्वरूप पुन: बेलघाट थाने को खजनी सर्किल में शामिल कर लिया गया। जिससे लोगों को अब काफी राहत मिलेगी।