{"_id":"69ea9069b2f81c24ac06ccad","slug":"gida-administration-started-the-process-for-land-acquisition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1298707-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीडा : सहजनवां के चार गांवों में 125 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीडा : सहजनवां के चार गांवों में 125 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
विज्ञापन
गोरखपुर। औद्योगिक विकास के साथ-साथ कॉमर्शियल गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने सहजनवां तहसील में करीब 125 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की तैयारी तेज कर दी है। इस दिशा में जिला प्रशासन के सहयोग से कालेसर, चकफत्ता, माही और ककना ग्राम पंचायतों में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ककना ग्राम पंचायत में लगभग 32 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। इसके सामाजिक और आर्थिक प्रभाव के आकलन के लिए गाजियाबाद की एक एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो 60 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। वहीं, कालेसर में करीब 20 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण के लिए दिल्ली की एजेंसी सर्वे करेगी। इसी क्रम में चकफत्ता ग्राम पंचायत में 7.56 हेक्टेयर और माही ग्राम पंचायत में 1.52 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। प्रशासन का कहना है कि जमीन का अधिग्रहण किसानों और भूमि स्वामियों की सहमति से किया जाएगा, जिससे किसी प्रकार का विवाद न उत्पन्न हो।
दरअसल, गीडा ने अपना विस्तार धुरियापार तक कर लिया है, जहां मेगा उद्योगों की स्थापना की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसके बावजूद अधिकांश उद्यमी सहजनवां क्षेत्र में ही उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखा रहे हैं। ऐसे में गीडा प्रशासन दैनिक जरूरतों से जुड़े उद्योगों के लिए सहजनवां और आसपास के क्षेत्रों में भूखंड उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है।