फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Get exam done result will be released after order of High Court

Gorakhpur News: परीक्षा कराएं, परिणाम हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी होगा

Sat, 29 Apr 2023 10:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Apr 2023 10:15 AM IST
सार

30 अप्रैल को परीक्षा है, लेकिन शुक्रवार रात 8 बजे तक उनका ऑनलाइन आवेदन का फॉर्म नहीं खुल रहा है। कुल 17 में से 16 विद्यार्थी सत्र 2019-20 के हैं। विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को भी परीक्षा नियंत्रक और मुख्य नियंता कार्यालय के चक्कर लगाता रहा। हालांकि इस दौरान उन्हें आश्वासन मिला।

विज्ञापन
Get exam done result will be released after order of High Court
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा रोके गए सत्र 2019-20 के प्री पीएचडी के विद्यार्थी परीक्षा दे सकेंगे। हाईकोर्ट ने चार विद्यार्थियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए 30 अप्रैल को आयोजित परीक्षा में उन्हें शामिल करने का आदेश दिया है। हालांकि उनका परिणाम कोर्ट के आदेश के बाद जारी होगा।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 17 नामजद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। उस मामले में वे फाइनल रिपोर्ट लगने के बाद बरी हो गए हैं। दीप्ति राय और 73 अन्य द्वारा इस मामले में परीक्षा कराए जाने को लेकर हाईकोर्ट में अपील की गई थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: शिवम की रंगोली को मिला एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान, इस काम में महारथ है हासिल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कोर्ट ने उनकी परीक्षा 30 अप्रैल तक कराए जाने का आदेश डीडीयू प्रशासन को दिया था। इस बीच कमल कांत राव व तीन अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए 28 अप्रैल को हाईकोर्ट ने इन चारों को परीक्षा में शामिल किए जाने का आदेश दिया है। इसकी अगली सुनवाई 15 मई को होगी।

 फॉर्म भरने के लिए आज अंतिम मौका
30 अप्रैल को परीक्षा है, लेकिन शुक्रवार रात 8 बजे तक उनका ऑनलाइन आवेदन का फॉर्म नहीं खुल रहा है। कुल 17 में से 16 विद्यार्थी सत्र 2019-20 के हैं। विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को भी परीक्षा नियंत्रक और मुख्य नियंता कार्यालय के चक्कर लगाता रहा। हालांकि इस दौरान उन्हें आश्वासन मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed