फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shivam Rangoli got a place in Asia Book of World Records

Gorakhpur News: शिवम की रंगोली को मिला एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान, इस काम में महारथ है हासिल

Fri, 28 Apr 2023 10:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 28 Apr 2023 10:27 AM IST
सार

शिवम ने इस बड़े आकार की रंगोली का दावा एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आवेदन देकर किया। बृहस्पतिवार को शिवम के दावे को मानते हुए तीनों संस्थाओं द्वारा इसे सबसे बड़ी रंगोली का सर्टिफिकेट जारी कर दिया।

विज्ञापन
Shivam Rangoli got a place in Asia Book of World Records
शिवम गुप्ता के द्वारा बनाई गई रंगोली।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत संकाय के पुरातन छात्र शिवम गुप्ता की रंगोली को सबसे बड़ी रंगोली की श्रेणी में एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। इसके अलावा इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड में भी मिला स्थान। गणतंत्र दिवस के मौके पर शिवम ने पुलिस परेड ग्राउंड में अपनी टीम के साथ 14,700 वर्ग फीट आकार में रंगोली बनाई थी।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर शिवम ने पुलिस परेड ग्राउंड में अपनी 23 सदस्यीय टीम के साथ कुल 14,700 वर्ग फीट आकार में लकड़ी के बुरादे से परेड पथ पर और पथ के बीच में बड़े आकार की रंगोली बनाई थी। इसमें करीब 10 क्विंटल लकड़ी के बुरादे का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए ताबड़तोड़ सभाएं करेंगे सीएम योगी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रंगोली को शिवम ने अपनी टीम के साथ कुल 10 घंटे में तैयार किया था। शिवम ने बताया कि लकड़ी के बुरादे का इस्तेमाल इस वजह से किया गया था कि परेड करते वक्त पुलिसकर्मियों के जूतों में न चिपके।

शिवम ने इस बड़े आकार की रंगोली का दावा एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आवेदन देकर किया। बृहस्पतिवार को शिवम के दावे को मानते हुए तीनों संस्थाओं द्वारा इसे सबसे बड़ी रंगोली का सर्टिफिकेट जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed