{"_id":"6a121055e3772e0e1208b078","slug":"gemini-gardenia-society-elections-were-held-veer-bahadur-was-elected-secretary-and-vijay-was-elected-treasurer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1330757-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेमिनी गार्डेनिया सोसाइटी : प्रेम सागर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनीं अनिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेमिनी गार्डेनिया सोसाइटी : प्रेम सागर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनीं अनिता
Sun, 24 May 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 24 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
जेमिनी गार्डेनिया सोसाइटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
गोरखपुर। तारामंडल बाईपास रोड स्थित जेमिनी गार्डेनिया सोसाइटी का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के 10 सदस्यों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया। प्रेम सागर नाथ तिवारी को अध्यक्ष, हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ. अनिता अग्रवाल को उपाध्यक्ष, वीर बहादुर सिंह को सचिव और विजय कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया।
सदस्य के रूप में परमेश्वर गोयल, प्रदीप गोयल, अनूप भंडारी, मारकंडे मिश्रा, शशि केडिया और रेशमा गुप्ता को चयनित किया गया है। सुबह 9:30 बजे शुरू हुई बैठक में पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया सर्वसम्मति से पूरी की गई।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अमरेश सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी सोसाइटी के विकास और हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम सागर नाथ तिवारी और उपाध्यक्ष डॉ. अनिता अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे सोसाइटी के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।