फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Geeta Press is not able to open even after permission in Lockdown

Lockdown 4.0: अनुमति के बाद भी नहीं खुल पा रहा गीताप्रेस, ये है बड़ी वजह

Tue, 26 May 2020 09:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Geeta Press is not able to open even after permission in Lockdown
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

विश्व में सबसे अधिक धार्मिक पुस्तकों का उत्पादक गीताप्रेस दो महीने से भी ज्यादा समय से बंद है। लॉकडाउन चार में इसे प्रशासन की ओर से खोलने की अनुमति मिल चुकी है। बावजूद इसके प्रबंधन अभी इसे खोलने पर असमर्थता जाहिर कर रहा है।

विज्ञापन


गीताप्रेस के उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी ने बताया कि गीताप्रेस को खोले जाने की अनुमति प्रशासन से लॉकडाउन चार के शुरुआत में ही मिल चुकी है। लेकिन सिर्फ प्रेस खुल जाने से ही उत्पादन शुरू नहीं हो जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रेस खुलने के बाद सबसे बड़ी समस्या कर्मचारियों की आएगी। उन्होंने बताया कि गीताप्रेस के अधिकतर कर्मचारी ग्रामीण अंचलों से आकर यहां काम करते हैं। लॉकडाउन के कारण कोई भी सार्वजनिक साधन नहीं चल रहे हैं। अगर वह किसी तरह यहां आने की कोशिश भी करें तो उनके यहां तक पहुंचने में पास बाधा बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पुस्तकें छापने के लिए कागज, गोंद, रंग आदि सामग्री की जरूरत पड़ती है ऐसे में लॉकडाउन में उनकी उपलब्धता भी चुनौती बनेगी और अगर किसी तरह किताबें छप भी गई तो उनका होगा क्या। सप्लाई में तमाम तरह की बाधाएं सामने आएंगी।

उन्होंने बताया कि इन सभी चुनौतियों के कारण अभी तक नहीं खोला जा सका है। जल्द ही बैठक कर इन सभी चुनौतियों से निपटने का तरीका निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed