{"_id":"6ab19c3307555e4f63045384","slug":"gda-seals-illegal-construction-on-chilmapur-road-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1458389-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चिलमापुर रोड पर जीडीए ने अवैध निर्माण को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चिलमापुर रोड पर जीडीए ने अवैध निर्माण को किया सील
Tue, 22 Sep 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामगढ़ताल क्षेत्र में चिलमापुर रोड पर एक निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। बिना आवश्यक स्वीकृति के निर्माण कराए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण के प्रभारी वाद एवं अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम चिलमापुर रोड स्थित महुई सुघरपुर पहुंची। कृष्ण कुमार कन्नौजिया जनता विद्यालय के सामने मोहम्मद शाह आलम व अन्य की ओर से बिना जरूरी स्वीकृतियों के निर्माण कराया जा रहा था। टीम ने निर्माण को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता धर्मेश गुप्ता, अवर अभियंता राकेश कुमार, प्रभात कुमार और संदीप सोनी समेत प्रवर्तन स्टाफ, प्रवर्तन दल और क्षेत्रीय पुलिस बल मौजूद रहा।
जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने कहा कि शहर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए या नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। लोगों से निर्माण शुरू करने से पहले जीडीए से लेआउट और मानचित्र स्वीकृत कराने की अपील की गई है।