{"_id":"6488ce271ac6c0f49502d547","slug":"gda-sealed-ray-hospitaldoctors-boil-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-206066-2023-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"13 फरवरी को GDA ने भेजा था नोटिस: अब सील किया गया रे अस्पताल, डॉक्टरों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 फरवरी को GDA ने भेजा था नोटिस: अब सील किया गया रे अस्पताल, डॉक्टरों में उबाल
Wed, 14 Jun 2023 01:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:55 PM IST
सार
डॉ. संतोष शंकर रे ने कहा कि तारामंडल में हमारी भूमि है। उसे जीडीए के अधिकारी कब्जा कराना चाहते हैं। उसी मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। मैंने इंकार कर दिया तो अब मुझे परेशान करने के लिए यह कार्रवाई और उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
दाउदपुर स्थित डॉ रे ई एन टी, हेड नेक सर्जरी क्लीनिक को सील करते जीडीए और जिला प्रशासन की टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने आवासीय मानचित्र स्वीकृत कराकर उसका व्यावसायिक उपयोग करने के आरोप में मंगलवार दोपहर दाउदपुर स्थित डॉ. संतोष शंकर रे के अस्पताल को पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया। इस कार्रवाई के खिलाफ डॉक्टर एकजुट होकर विरोध जताने लगे। आईएमए ने बैठक भी की।
विज्ञापन
डॉक्टर का आरोप है कि जीडीए ने बिना खास वजह बताए उनके खिलाफ जानबूझकर कार्रवाई की है। जबकि जीडीए के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में डॉक्टर को पहले ही नोटिस भेजा गया था, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अवैध निर्माण होने की वजह से पूरा परिसर सील रहेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी की पहचान में जुड़ा एक और नाम कैंपा कोला, औद्योगिक गलियारे में लगेगा बॉटलिंग प्लांट
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। उनके निर्देश पर सचिव ने विशेष कार्य अधिकारी पीके सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल को कार्रवाई के लिए भेजा।
तारामंडल की जमीन जीडीए को नहीं दी तो उत्पीड़न शुरू
टीम दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. संतोष शंकर रे के अस्पताल पर पहुंची और वहां की गतिविधियों को ठप कराते हुए पूरे परिसर को सील कर दिया गया। साथ ही डॉक्टर को हिदायत दी गई कि किसी तरह की व्यावसायिक गतिविधि पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
इसे भी पढ़ें: मेहमानों के सामने दिखाई हैवानियत: सिरफिरे ने पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, हालत गंभीर
इस दौरान डाॅ. संतोष रे ने विरोध जताया। इसकी जानकारी पाकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारीगण भी पहुंचे थे। जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आवासीय मानचित्र स्वीकृत कराकर लगभग 160 वर्ग मीटर में बेसमेंट, भूतल, प्रथम और द्वितीय तल का निर्माण किया गया है। परिसर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।
डॉ. संतोष शंकर रे ने कहा कि तारामंडल में हमारी भूमि है। उसे जीडीए के अधिकारी कब्जा कराना चाहते हैं। उसी मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। मैंने इंकार कर दिया तो अब मुझे परेशान करने के लिए यह कार्रवाई और उत्पीड़न किया जा रहा है। अचानक टीम आ धमकी, जिससे ओपीडी मरीजों को परेशानी हुई।