{"_id":"6364b48dcbe5ab68112fc721","slug":"gangster-on-17-miscreants-who-robbed-and-molested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: लूट और गुंडई करने वाले 17 बदमाशों पर गैंगस्टर, पुलिस जुटा रही संपत्तियों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: लूट और गुंडई करने वाले 17 बदमाशों पर गैंगस्टर, पुलिस जुटा रही संपत्तियों का ब्योरा
Fri, 04 Nov 2022 12:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:13 PM IST
सार
रामगढ़ताल पुलिस ने 30 जनवरी को व्यापारी के मुनीम से 32 लाख रुपये के लूट में शामिल दस आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। गिरोह में शामिल दस में से कुछ बदमाश वर्तमान में जमानत पर रिहा हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके में 32 लाख की लूट करने के दस और कैंट में पार्किंग कर्मचारियों पर हमला करने के सात आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। डीएम की संस्तुति मिलने के बाद रामगढ़ताल और कैंट पुलिस ने आरोपियों को गिरोहबंद कर दिया। अब इनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तहसील गेट पर पार्किंग कर्मचारियों पर 24 मार्च को हमला करने के आरोपियों को गिरोहबंद कर दिया गया है। डीएम की संस्तुति मिलने के बाद बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय की तहरीर पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। गिरोह में सात बदमाशों को शामिल गया गया है। वर्तमान में सभी जेल से जमानत पर रिहा हैं।
विज्ञापन
मोहद्दीपुर रेलवे स्टेडियम निवासी करुनेश शुक्ला ने 24 मार्च को केस दर्ज कराया था। आरोप है कि तहसील गेट पार्किंग पर वह ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने पार्किंग को लेकर विवाद किया और ईंट-लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
इनकी आपराधिक भूमिका को देखते हुए गैंगस्टर के लिए कैंट पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर डीएम के पास भेजी थी। डीएम की संस्तुति मिलने के बाद कैंट पुलिस ने रामगढ़ताल के बड़गो निवासी भाष्कर दुबे, सिंदुली बिंदुली निवासी विष्णुधर दुबे उर्फ बबलू दुबे, गोला इलाके के ककरही निवासी सूरज शुक्ला, बड़गो निवासी राजन यादव, बिंलदपुर निवासी आशुतोष मल्ल, मोहद्दीपुर निवासी अनुराग यादव और जगरनाथपुर निवासी सन्नी मिला पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया।
32 लाख की लूट के आरोपी भी गिरोहबंद
रामगढ़ताल पुलिस ने 30 जनवरी को व्यापारी के मुनीम से 32 लाख रुपये के लूट में शामिल दस आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। गिरोह में शामिल दस में से कुछ बदमाश वर्तमान में जमानत पर रिहा हैं।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के सिवान के उपेंद्र मिश्रा आजाद नगर में किराये पर रहते हैं। वह सरिया व्यापारी मनीष तुलस्यान के यहां पर मुनीम थे। 9 जनवरी को पैसे की वसूली कर 32 लाख रुपये लेकर वह अयोध्या होते हुए रुस्तमपुर पहुंचे थे। घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने उनके पास से 32 लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाशों ने असलहा के बल पर वारदात की थी। घटना से डरे सहमे मुनीम ने कुछ समय बाद पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
पुलिस ने चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी मनोज चौहान, बेलघाट के सिधवाना निवासी अजीत मिश्रा, गीडा के देईपाल निवासी सर्वेश शर्मा, गोरखनाथ के पचपेड़वा निवासी शनि चौहान, चिलुआताल के मोहरीपुर तरहवा निवासी मनोज साहनी, चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी आकाश गुप्ता उर्फ राजा, सुनील उर्फ बहादुर चौहान, ताजडीह निवासी लल्लू दुबे, केवटलिया निवासी मनोज साहनी उर्फ टमाटर, बेलघाट के सिधवाना निवासी विकास पाठक उर्फ दीपू पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया।