फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster accused of five ambulance mafia for horse trading of patients

Gorakhpur News: मरीज की खरीद-फरोख्त करने वाले पांच एंबुलेंस माफिया पर लगा गैंगस्टर, जब्त होगी संपत्ति

Thu, 21 Dec 2023 11:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 21 Dec 2023 11:45 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस ने पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर मरीज की खरीद-फरोख्त करने वाले पांच एंबुलेंस माफिया पर कार्रवाई की थी। अब इन पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है।

विज्ञापन
Gangster accused of five ambulance mafia for horse trading of patients
गैंगस्टर आरोपी एम्बुलेंस माफ़िया आसिफ़ की गिरफ़्तारी के विरोध में परिजन चौकी पहुंचकर हंगामा किय

विस्तार

फर्जी अस्पताल खोलकर मरीजों की जिंदगी से खेलने वालों पर गैंगस्टर के बाद अब पुलिस ने एंबुलेंस माफिया पर कार्रवाई की है। बुधवार को पुलिस ने डीएम के अनुमोदन के बाद मेडिकल कॉलेज से मरीज की खरीद-फरोख्त कर नर्सिंग होम तक पहुंचाने वाले पांच एंबुलेंस माफिया पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। उधर, आरोपी आसिफ को पुलिस ने बुधवार की शाम हिरासत में ले लिया, जिसे लेकर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पर हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने लाठी पटककर उन्हें खदेड़ दिया।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर पुलिस ने एएसपी मानुष पारिक की देखरेख में जांच की थी। फिर पूरा मामला खुलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब पुलिस ने चिलुआताल के फत्तेपुर डीहवा निवासी रिजवान, रियासुद्दीन, मोहम्मद अक्सीम, आसिफ अली उर्फ गोलू, चिलुआताल, मिर्जापुर निवासी औरंगजेब पर गैंगस्टर लगाया गया है। वहीं, पुलिस ने जमानत पर छूटे सभी आरोपियों की फिर से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा भी जुटा रही है, ताकि अवैध कमाई से अर्जित की गई संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन



इसे भी पढ़ें: वन दरोगा से नेता बोला...शहर से बाहर हूं, वरना जूते से मारता

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गैंग का सरगना रिजवान स्वयं व अपने गिरोह के अन्य चार सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक, भौतिक फायदे के लिए सामूहिक गिरोह चलाता है। गिरोह के लोग मरीजों को बरगला कर सरकारी अस्पताल से नर्सिंग होम पहुंचा देते हैं। कई मरीजों की गलत इलाज से मौत जाती है तो वहीं कई नर्सिंग का बिल भरने में बर्बाद हो जाते हैं। डीएम के अनुमोदन के बाद पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सत्यम नर्सिंग होम में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो मरीज, एंबुलेंस और फिर खून माफिया का सच सामने आ गया। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी कई चेहरे बेनकाब हो गए। कोई खुद को पोर्टल का पत्रकार बताकर इस धंधे में लगा था, कोई आठवीं पास होने के बाद भी डॉक्टर बन गया था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मौसम का उतार-चढ़ाव बना रहा बीमार, रहें सतर्क

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस ने पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर मरीज की खरीद-फरोख्त करने वाले पांच एंबुलेंस माफिया पर कार्रवाई की थी। अब इन पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। पुलिस जल्द ही इनके अवैध कमाई से अर्जित की गई संपत्तियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत सीज करने की कार्रवाई भी करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed