फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fluctuations in weather keep making you sick, stay alert

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में मौसम का उतार-चढ़ाव बना रहा बीमार, रहें सतर्क

Thu, 21 Dec 2023 11:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 21 Dec 2023 11:32 AM IST
सार

न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव दिख रहा है। कभी न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जा रहा है तो फिर पारा चढ़कर 10 डिग्री से ऊपर पहुंच जा रहा है। सप्ताह भर पहले न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
Fluctuations in weather keep making you sick, stay alert
ठंड में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के मौसम में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव आपको बीमार बना सकता है। न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बदलते तापमान की वजह से शरीर को एडजस्ट करने में दिक्कत हो रही है। यही कारण है कि एलर्जी, बुखार, जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग से पीड़ित लोगों को भी सतर्क रहना जरूरी है।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव दिख रहा है। कभी न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जा रहा है तो फिर पारा चढ़कर 10 डिग्री से ऊपर पहुंच जा रहा है। सप्ताह भर पहले न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ था लेकिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन


 

वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान फिर करीब ढाई डिग्री सेल्सियस कम होकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन गुना का अंतर होने के चलते दिन में घर से निकलने वाले लोग हॉफ जैकेट या स्वेटर पहन कर निकल रहे हैं, लेकिन शाम को लौटते वक्त ठंड परेशान करने लग रही है।

मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दीकी ने बताया कि अभी सप्ताह भर दिन और रात के तापमान में यहीं अंतर बना रहेगा। 22 व 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed