Gorakhpur News: कोचिंग पढ़कर घर जा रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज- एक सप्ताह से कर रहे थे पीछा
छात्रा की मां ने पुलिस को बताया है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी दसवीं की छात्रा है। बेटी स्कूल से छूटने के बाद कोचिंग पढ़कर शाम छह बजे तक घर आती है। 29 अगस्त को छात्रा कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर आ रही थी। शाम 5: 45 बजे सखरुआ और मुर्तनवा के बीच सुनसान स्थान देखकर निखिल ने अपने दोस्त किशन के साथ उसे पकड़ लिया और दोनों छेड़खानी करने लगे।
विस्तार
उनके निर्देश पर तीन सितंबर को गुलरिहा पुलिस ने मुख्य आरोपी निखिल विश्वकर्मा, साथी किशन नारायण सिंह पर केस दर्ज किया। इसके अलावा मारने-पीटने के आरोप में किशन के भाई राज नारायण सिंह व उसके पिता जगदीश नारायण सिंह के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा की मां ने पुलिस को बताया है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी दसवीं की छात्रा है।
पति बाहर रहकर काम करते हैं। बेटी स्कूल से छूटने के बाद कोचिंग पढ़कर शाम छह बजे तक घर आती है। 29 अगस्त को छात्रा कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर आ रही थी।
शाम 5: 45 बजे सखरुआ और मुर्तनवा के बीच सुनसान स्थान देखकर निखिल ने अपने दोस्त किशन के साथ उसे पकड़ लिया और दोनों छेड़खानी करने लगे। इसके बाद दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर राहगीरों के पहुंचने पर वे उसे छोड़कर फरार हो गए। छात्रा ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई।
अगले दिन 30 अगस्त की सुबह मां आरोपी के घर उलाहना लेकर गई तो उसके भाई और पिता ने गाली देते हुए लाठी लेकर दौड़ा लिया। किसी तरह से जान बचाकर वह घर पहुंची। फिर थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और एससी-एसटी का केस दर्ज किया गया है। सीडीआर की जांच से पता चला है कि मुख्य आरोपी और छात्रा साथ में पढ़ते थे। दोनों में बातचीत पहले से हो रही थी। मामले की जांच की जा रही है।