{"_id":"616d77eaac3042229f0b5a69","slug":"gang-busted-after-stole-liquor-from-shop-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दुकान से शराब चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दुकान से शराब चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
Mon, 18 Oct 2021 07:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Oct 2021 07:04 PM IST
सार
गोबरहिया, सिक्टौर, गीडा से देशी शराब की दुकान में की थी चोरी, आरोपियों के पास से 40500 रुपये नकद बरामद, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गोरखपुर में देशी शराब की दुकानों से शराब चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश सोमवार को खोराबार पुलिस ने किया। गिरोह के तीन सदस्यों के पास से 40500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पकड़े गए सदस्यों ने चार दुकानों से शराब चोरी कबूल की है। पूछताछ के आधार पर गिरोह के चार अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
शराब की दुकानों में लगातार चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश में जुटी खोराबार पुलिस को मुखबिर से चोरों के बारे में सूचना मिली। जगदीशपुर चौकी इंचार्ज आशुतोष राय ने घेराबंदी कर सोमवार को जगदीशपुर के पास मलपुर गांव से तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
तीनों युवक गोबरहिया चौराहा, कुसम्ही बाजार स्थित देशी शराब की दुकान में हुई चोरी के मामले में आरोपित हैं। पूछताछ में उनकी पहचान मोहम्मद रजा, प्रदीप व शशिकांत निवासी गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि सात अक्तूबर 2021 की रात अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कुसम्हीं बाजार के समीप गोबरहिया चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान से 278 पेटी शराब तथा खोराबार क्षेत्र के सिकटौर चौराहा स्थित देशी शराब की दुकान से 13 अगस्त 2021 की रात पिकअप पर 129 पेटी शराब लादकर चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने पिपराइच व गीडा में भी शराब की दुकान से चोरी की थी। गिरोह के चार सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।