{"_id":"62becb677cf1673ff31eebed","slug":"gallant-group-will-give-food-to-one-thousand-people-every-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: प्रतिदिन एक हजार लोगों को भोजन देगा गैलेंट ग्रुप, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: प्रतिदिन एक हजार लोगों को भोजन देगा गैलेंट ग्रुप, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी
Fri, 01 Jul 2022 03:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Jul 2022 03:54 PM IST
सार
सीएम योगी आदित्नाथ ने कहा कि समाज में गरीबों व जरूरतमंदों की मदद हेतु गैलेंट ग्रुप का एक सकारात्मक प्रयास है। लगभग 1000 लोगों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराएगा फूड वैन।
विज्ञापन
फूड वैन को हरी झंडी दिखाते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गोरक्षनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैलेंट ग्रुप द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण के लिए बनाए गए फूड वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने गैलेंट ग्रुप के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज में गरीबों व जरूरतमंदों को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल से ही मुख्यमंत्री के सेवा भाव से प्रेरित होकर हम लोगों ने लगभग दो महीने लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रो में निःशुल्क भोजन वितरण किया था। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए यह तय किया गया कि मरीज व उनके तिमारदारों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
कहा कि फूड वैन को गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, एम्स व मेडिकल कॉलेज व अन्य अस्पतालों पर भी लगाया जाएगा, जिससे मरीज, उनके परिजन व अन्य जरूरतमन्द निःशुल्क भोजन का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन