फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gagaha double muder. another accused arrested

गोरखपुर डबल मर्डर: पेड़ के विवाद में हुई थी मां- बेटे की हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

Sun, 30 Aug 2020 09:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
gagaha double muder. another  accused  arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के गगहा डबल मर्डर में पुलिस ने एक अन्य आरोपित मनोज चंद को भी शनिवार को पकड़ी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आठ लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं वांछित अभियुक्त दुर्गेश की तलाश जारी है।
विज्ञापन


बता दें कि इलाके के पोखरी गांव में 23 अगस्त को दो सगे भाइयों राजेश दूबे व अरविंद दूबे के बीच महुआ के पेड़ को लेकर हुए विवाद में अरविंद की पत्नी हेमलता व बेटे हर्ष की हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, महुआ का पेड़ बेचने के दौरान रुपये के बंटवारे में विवाद पर भाइयों में मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें थाने चलने के लिए कहा। थाने पर ही घंटों समय लग गया। पीड़ित अरविंद अपने छोटे बेटे के साथ थाने पर गए थे। घर पर अरविंद की पत्नी और बड़ा बेटा था। राजेश दूबे की पत्नी ने विवाद की जानकारी अपने मायके दे दी उसके बाद चार पहिया वाहन से मायके के लोग आए और अरविंद की पत्नी और बेटे की पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed