फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Furious over the death of a young man injured by beating

Sant Kabir Nagar : पिटाई से घायल युवक की मौत से बौखलाए लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने बरसाई लाठियां

Sun, 14 May 2023 09:46 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 May 2023 09:46 PM IST
सार

सुहेलदेव समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राजभर समेत दस नामजद और 40 -50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध तोड़फोड़ समेत अन्य गंभीर मामलों में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Furious over the death of a young man injured by beating
जाम लगाए लोगों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत कबीर नगर में दो दिन पहले पिटाई से घायल युवक की उपचार के दौरान शनिवार की रात मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। इस सूचना से गुस्साए ग्रामीण रविवार को आरोपियों के घर तोड़फोड़ किए और बाद में धनघटा चौक पर रास्ता जाम कर दिए। पुलिस ने पहले समझाया, लेकिन जब नही माने तो पुलिस लाठियां बरसाने लगी। जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस सुहेलदेव समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राजभर को हिरासत में लिया। घटना के बाद धनघटा चौराहे पर सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन


हकीमपुर गांव निवासी दुर्विजय का आरोप है कि 11 मई को उनका 19 वर्षीय बेटा जय सिंह अपनी बाइक से धनघटा जा रहा था। जब वह रम जंगला के पास पहुंचा था। उसी दौरान रम जंगला निवासी रामचेत को बाइक से टक्कर लग गई। जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गए। रामचेत के घायल होने के बाद रामचेत समेत चार लोगों ने उसके बेटे जय सिंह के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बेट गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बेटे का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात उपचार के दौरान बेटे की मौत हो गई। जैसे ही युवक की मौत की खबर उसके परिवार और गांव के लोगों को हुई तो लोग आक्रोशित होकर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर धनघटा थाने की तरफ कूच कर दिए। आरोप है कि हकीमपुर गांव के लोग रम जंगला निवासी आरोपी रामचेत के घर पहुंचकर तोड़फोड़ किए। उसके बाद धनघटा चौराहे पर पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो काफी संख्या में पुलिस धनघटा चौक पर पहुंच गई। पहले धरना रत लोगों को समझाने- बुझाने का प्रयास की, जब नहीं माने तो पुलिस लाठियां बरसाना शुरू कर दी। 


धरने में शामिल महिला और बच्चे भी पुलिस के कोप का शिकार हुए। पुलिस जब लाठियां बरसाना शुरू की तो भगदड़ मच गई। प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटी, उसके बाद सुहेलदेव समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राजभर को हिरासत में ले ली। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि युवक जय सिंह के हमलावरों के विरुद्ध पहले गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। उसकी मौत के बाद धारा को तरमीम करते हुए गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। 


इस मामले में आरोपी रामचेत, विजय और रामनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एक आरोपी अजीत अभी फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसओ ने बताया कि दूसरी तरफ सुमित्रा पत्नी रामचेत निवासी राम जंगला की तहरीर पर सुहेलदेव समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राजभर समेत दस नामजद और 40 -50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध तोड़फोड़ समेत अन्य गंभीर मामलों में केस दर्ज किया गया है। उमेश राजभर को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed