{"_id":"6a73a1318b931c77750f93dc","slug":"funds-frozen-through-coordination-with-banks-and-payment-gateways-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1409527-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: साइबर ठगी के शिकार महिला के खाते में लौटे 66,254 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: साइबर ठगी के शिकार महिला के खाते में लौटे 66,254 रुपये
विज्ञापन
गोरखपुर। ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुए एक परिवार को राजघाट पुलिस की तत्परता से बड़ी राहत मिली है। साइबर जालसाजों द्वारा महिला के बैंक खाते से उड़ाए गए 94,499 रुपये में से 66,254 रुपये पुलिस ने वापस करा दिए हैं।
राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर समय रहते शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर सेल ने बैंक और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से रकम फ्रीज कराकर पीड़िता के खाते में रिफंड करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित परिवार ने राजघाट पुलिस का आभार जताया।
राजघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई को साइबर जालसाजों ने उनकी पत्नी के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 94,499 रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही उन्होंने बिना देरी किए एनसीआरपी और 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष राजघाट के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
टीम ने तकनीकी माध्यम से लेन-देन का विश्लेषण किया और जिन बैंक खातों में रकम भेजी गई थी, उन्हें तत्काल होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू कराई। बैंक और पेमेंट गेटवे से लगातार समन्वय के बाद साइबर सेल ने ठगी गई रकम में से 66,254 रुपये सफलतापूर्वक फ्रीज कराकर पीड़िता के खाते में वापस करा दिए।
एसपी काइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि ठगी गई शेष 28,245 रुपये की भी रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लगातार पत्राचार और समन्वय किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने पर बची हुई रकम भी वापस दिलाने का प्रयास किया जाएगा।