फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Friends comment displeased shoes worn out while boating

गोरखपुर का वीडियो वायरल: सहेली का कमेंट लगा नागवार, नौका विहार पर जूतम-पैजार

Tue, 21 Nov 2023 12:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Nov 2023 12:05 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि किसी ने घटना की जानकारी नहीं दी है। वायरल वीडियो के आधार पर लड़कियों की पहचान कर उन्हें बुलाया जाएगा। अगर किसी ने शिकायत की तो केस दर्ज कर कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
Friends comment displeased shoes worn out while boating
नौका विहार पर मारपीट करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विकास के पथ पर बढ़ते गोरखपुर शहर का जुहू-चौपाटी कहा जाने वाला नौका विहार एक वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि रविवार रात दोस्तों के साथ पहुंची युवतियों के बीच कपड़े पर टिप्पणी को लेकर जमकर मारपीट हुई। एक युवती साथ आई सहेली पर जूते-चप्पल से लेकर कुर्सी-मेज तक जो भी हाथ में आया चलाती रही। इस दौरान साथ आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बनाने में मशगूल रहे।

विज्ञापन


यूं तो नौका विहार सुबह से देर रात तक गुलजार रहता है लेकिन शाम के साथ इसकी रौनक और बढ़ जाती है। रविवार रात भी चहल-पहल थी। इस बीच कुछ युवक-युवतियां भी पहुंचे। साथ पहुंची युवतियों में बातचीत के बीच पहनावे को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया, एक युवती गालियां देते हुए दूसरे पर टूट पड़ीं। आसपास लगी दुकानों के कुर्सी-मेज से तक युवती पर फेंकने लगीं। साथ रहे पुरुष मित्रों ने पहले तो बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन आसपास के लोगों को वीडियो बनाता देख सभी ने किनारा कर लिया।

इसे भी पढ़ें: छठ घाट से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर; भाई की आरोपियों ने की पिटाई

वायरल वीडियो में भी दिख रहा है कि एक युवती दूसरी को दूर तक दौड़ाकर गालियां देती रही और स्टूल-कुर्सी जो भी मिला उसे फेंक कर मारती रही। दूसरी युवती की आवाज आ रही है, 'पागल तो नहीं हो गई हो... जल्दी पुलिस बुलाओ... वीडियो बनाओ इसका।'

इसे भी पढ़ें: गीता के उपदेशों से मजबूत करेंगे चीन की संस्कृति, गोरक्षनाथ मंदिर में देखी छठ महापर्व की महत्ता

आसपास के दुकानदारों ने अपना नुकसान बचाने के लिए बीच-बचाव किया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि किसी ने घटना की जानकारी नहीं दी है। वायरल वीडियो के आधार पर लड़कियों की पहचान कर उन्हें बुलाया जाएगा। अगर किसी ने शिकायत की तो केस दर्ज कर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed