फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Team of Chinese university professors reached Gita Press

Gorakhpur: गीता के उपदेशों से मजबूत करेंगे चीन की संस्कृति, गोरक्षनाथ मंदिर में देखी छठ महापर्व की महत्ता

Tue, 21 Nov 2023 11:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Nov 2023 11:21 AM IST
सार

भारत-चीन में तल्खी आने के बाद से दोनों ही देशों के चिंतक रिश्तों को बेहतर करने के लिए एक दूसरे की संस्कृति, धर्म, व्यापार और रहन-सहन को बारीकी से समझ रहे हैं। इसी क्रम में शंघाई के फुडन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भारत दौरे पर हैं।

विज्ञापन
Team of Chinese university professors reached Gita Press
छठ पूजा के दौरान चीन की टीम गोरखनाथ मंदिर में पहुंची। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को समझने गोरक्षनगरी आई चीन के पांच प्रोफेसरों की टीम श्रीमद्भगवत गीता के उपदेशों से चीन की संस्कृति को मजबूत करेगी। सोमवार को टीम के सदस्य गीता प्रेस पहुंचे तो वहां श्रीमद्भगवत गीता के बारे में जानकर बहुत उत्साहित नजर आए। टीम ने गोरक्षनाथ मंदिर के भीम सरोवर पहुंचकर छठ महापर्व की महत्ता भी जानी।

विज्ञापन


दरअसल, भारत-चीन में तल्खी आने के बाद से दोनों ही देशों के चिंतक रिश्तों को बेहतर करने के लिए एक दूसरे की संस्कृति, धर्म, व्यापार और रहन-सहन को बारीकी से समझ रहे हैं। इसी क्रम में शंघाई के फुडन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भारत दौरे पर हैं।
विज्ञापन


टीम जब गीता प्रेस पहुंची तो वहां दिवालों पर लिखे गए श्रीमद्भगवत गीता कुछ उपदेशों को उन्हें उनकी भाषा में समझाया गया। उन्हें अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित श्रीमद्भगवत गीता पुस्तक भेंट की गई। सदस्यों ने कहा कि गीता के सार से चीन के लोगों को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: छठ घाट से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर; भाई की आरोपियों ने की पिटाई

 

चीन की संस्कृति को इससे मजबूती मिलेगी। करीब एक घंटे तक चीन के चिंतकों की टीम गीता प्रेस में रही। इस दौरान लीला चित्र मंदिर और प्रेस में गई। टीम के सदस्यों ने गोरखपुर में चल रहे विकास के कामों को भी देखा।

टीम ने गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पर पहुंचकर छठ पर्व की महत्ता भी समझी। गोरखनाथ मंदिर में माथा टेका। टीम छठ पर्व के उल्लास में रंगी नजर आई। टीम की अगुवाई कर रहे दिल्ली इंडियन फाउंडेशन के चिंतक आलोक बसंल ने भारत की संस्कृति के बारे में बताया तो वहीं एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने उन्हें गोरखनाथ मंदिर के बारे में जानकारी दी। टीम, गोरक्षनाथ मंदिर में स्थित गोशाला भी गई। टीम में यूनिवर्सिटी के चांग चीया टंग, वेई चांगयू, ट्यू चाउ, शिए चाउ और लियू चावंगी शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed