{"_id":"61c55df3608455100c144de6","slug":"fraudsters-withdraw-4-63-lakh-rupees-from-account-by-changing-atm-card-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 4.63 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 4.63 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 24 Dec 2021 11:13 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:13 AM IST
सार
पीड़ित ने झंगहा थाने में तहरीर देकर बताया कि रकम निकालकर गिनते समय एटीएम में खड़े शख्स से एटीएम कार्ड को धोखे से बदल गया। इसकी जानकारी तब हुई, जब दूसरे दिन पैसे निकालने एटीएम गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के रामनगर तेंदुवा ब्रह्मपुर निवासी राजबहादुर का एटीएम कार्ड बदलकर, जालसाज ने खाते से 4.63 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने झंगहा पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, राजबहादुर का खाता नई बाजार स्थित एक बैंक की शाखा में है। उनके एटीएम कार्ड से नौ दिसंबर को बेटे पप्पू शर्मा ने दो बार में 20 हजार रुपये निकाले। आरोप है कि रकम निकालकर गिनते समय झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो स्थित एटीएम में खड़े शख्स से एटीएम कार्ड को धोखे से बदल दिया।
जानकारी पप्पू को तब हुई, जब वह दूसरे दिन पैसे निकालने के लिए, फिर एटीएम पर पहुंचा। खाते से रुपये की निकासी की कोशिश पर कार्ड का पिन बदला मिला और रुपयों की निकासी भी नहीं हुई। राजबहादुर ने बैंक से संपर्क किया तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से 4.63 लाख निकाल लिए गए हैं। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी बोले, मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।