फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud of Rs 7.37 lakh committed against a finance company; FIR registered against branch manager and cashier.

Gorakhpur News: फाइनेंस कंपनी से 7.37 लाख की जालसाजी, शाखा प्रबंधक व कैशियर पर प्राथमिकी

Sun, 28 Dec 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 12:34 AM IST
सार

ग्राहकों से लोन की राशि साप्ताहिक किस्तों में वसूली होती है। शाखा स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी की आशंका सामने आई, जिसके बाद कंपनी ने आंतरिक ऑडिट और जांच कराई। जांच में पर्दाफाश हुआ कि शाखा प्रबंधक फरेंदा के मधुकरपुर निवासी शाखा प्रबंधक मोहम्मद हुसैन ने करीब 5.74 लाख रुपये की जालसाजी की है।

विज्ञापन
Fraud of Rs 7.37 lakh committed against a finance company; FIR registered against branch manager and cashier.
जालसाजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्षेत्र में संचालित एक फाइनेंशियल लिमिटेड कंपनी में 7.37 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। कंपनी के शाखा प्रबंधक और कैशियर पर आपसी मिलीभगत से ग्राहकों की किस्तों की रकम हड़पने का आरोप है। दोनों आरोपी घटना के बाद से गायब हैं।
विज्ञापन


मामले में एसपी नार्थ के निर्देश पर सहजनवां थाने में शाखा प्रबंधक मोहम्मद हुसैन और कैशियर राहुल राव के खिलाफ जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, फाइनेंशियल लिमिटेड कंपनी जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ई-केवाईसी के माध्यम से लोन उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन


ग्राहकों से लोन की राशि साप्ताहिक किस्तों में वसूली होती है। शाखा स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी की आशंका सामने आई, जिसके बाद कंपनी ने आंतरिक ऑडिट और जांच कराई। जांच में पर्दाफाश हुआ कि शाखा प्रबंधक फरेंदा के मधुकरपुर निवासी शाखा प्रबंधक मोहम्मद हुसैन ने करीब 5.74 लाख रुपये की जालसाजी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कंपनी प्रबंधन ने जांच समिति गठित कर उसे पूछताछ के लिए बुलाया। आरोप है कि पूछताछ के दौरान वह दुकान से चाय पीने की बात कहकर बाहर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। तभी से वह गायब है।
जांच आगे बढ़ने पर कैशियर कुशीनगर के पुरैना रहसु पट्टी निवासी राहुल राव भी संदेह के घेरे में आ गया।

ऑडिट में सामने आया कि कैशियर ने ग्राहकों की किस्तों से 1.62 लाख रुपये का गबन किया है। आरोप है कि दोनों कर्मचारी ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए उनकी बैंक पासबुक अपने पास रख लेते थे और यह कहकर किस्त स्वयं भरने का आश्वासन देते थे। इसी बहाने वसूली गई रकम कंपनी के खाते में जमा न कर निजी तौर पर हड़प ली गई।

मामला संज्ञान में आन के बाद फाइनेंशियल लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर रोहित कुमार ने पूरे मामले की शिकायत एसपी नार्थ से की। एसपी नार्थ के आदेश पर सहजनवां पुलिस ने शाखा प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ जालसाजी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। कंपनी के रिकॉर्ड, ग्राहकों की पासबुक और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed