{"_id":"67fa406b218232e0970c4149","slug":"fraud-of-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-getting-a-job-abroad-accused-arrested-from-gorakhpur-2025-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: विदेश भेजने के नाम पर लगभग 85 लाख रुपये की ठगी, गिरफ्तार- जानिए कैसे खुला पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विदेश भेजने के नाम पर लगभग 85 लाख रुपये की ठगी, गिरफ्तार- जानिए कैसे खुला पूरा मामला
Sat, 12 Apr 2025 04:00 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पीपीगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, पीपीगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 12 Apr 2025 04:00 PM IST
सार
पीड़ितों ने बताया कि उन्हें हवाई यात्रा के टिकट 17 और 18 अप्रैल के लिए दिए गए थे। हालांकि, जब वे 21 अप्रैल को रोजगार के लिए एयरपोर्ट पहुंचे, तो उनके टिकट रद्द पाए गए और वीजा भी फर्जी निकला। जिसके बाद पीपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शुक्रवार रात पीपीगंज पुलिस ने जंगल कौड़िया से 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अभयनाथ मौर्य उर्फ सौरभ पांडे को गिरफ्तार किया। इस मामले में दो अन्य अभियुक्त, निकेतन त्रिपाठी और एक अन्य व्यक्ति पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया में 'शीतल ट्रेनिंग एंड ट्रेड स्टेट सेंटर' नाम से एक ऑफिस संचालित था। इस ऑफिस के जरिए विदेश भेजने के नाम पर लोगों को वीजा और पासपोर्ट देने का लालच दिया जाता था।
विज्ञापन
ऑफिस में गगहा थाना क्षेत्र के अभयनाथ मौर्य, जो फर्जी नाम सौरभ पांडे के रूप में जाना जाता था, और चंदन, जो फर्जी नाम निकेतन के रूप में काम करता था, सक्रिय थे। वहीं, खोराबार थाना क्षेत्र के निकेतन त्रिपाठी ऑफिस में नहीं बैठता था, लेकिन अधिकांश पैसों का लेन-देन उनके बैंक खाते में किया गया।
विज्ञापन
मामले में दो मुकदमें, दर्ज किए गए थे, जिनमें 42 लोगों ने सामूहिक रूप से नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ितों में अजय कुमार प्रसाद, पंकज कुमार बरनवाल, अर्जुन कुमार गौड़, विनोद कुमार, देवानंद रेड्डी, दिग्विजय, अजय आदि शामिल हैं।
इन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अभियुक्त निकेतन त्रिपाठी (पुत्र वेद प्रकाश त्रिपाठी, मालवीय नगर, खोराबार) और सौरभ पांडे ने 130 लोगों से 65-65 हजार रुपये ऑनलाइन दो बैंकों की शाखाओं में जमा कराए। पीड़ितों को हवाई यात्रा के टिकट 17 और 18 अप्रैल के लिए दिए गए थे।
हालांकि, जब वे 21 अप्रैल को रोजगार के लिए एयरपोर्ट पहुंचे, तो उनके टिकट रद्द पाए गए और वीजा भी फर्जी निकला। जिसके बाद पीपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि अभियुक्त अभयनाथ मौर्य उर्फ सौरभ पांडे गुजरात में अवैध शराब के कारोबार में भी लिप्त था।
उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुखबिर की सूचना पर जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी विकास मिश्रा, उपनिरीक्षक सौरभ यादव और सिपाही विश्लेंद्र यादव ने शुक्रवार रात अभियुक्त को धर दबोचा।
इस मामले में दो अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं। शुक्रवार को अभयनाथ मौर्य उर्फ सौरभ पांडे को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है: गौरव त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी, कैंपियरगंज