फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fourth case rajisterd in Gorakhpur bawal

गोरखपुर हिंसा: उपद्रवियों के खिलाफ चौथा केस दर्ज, मस्जिद के पास माहौल बिगाड़ने की कोशिश में कार्रवाई

Mon, 30 Dec 2019 10:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
fourth case rajisterd in Gorakhpur bawal
(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 20 दिसंबर को हुए बवाल के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार को चौथा केस दर्ज किया। यह मुकदमा चौकी इंचार्ज नखास अवधेश चंद्र मिश्र की तहरीर पर 150 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज किया गया। पुलिस इन उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


नखास चौकी प्रभारी ने कोतवाली में दिए तहरीर में आरोप लगाया कि 20 दिसंबर को शहर में धारा 144 लागू होने के बावजूद तकरीबन 150 अज्ञात लोगों ने इकट्ठा होकर मदीना मस्जिद चौराहे के पास उपद्रव किया। उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने धरना शुरू कर दिया। भीड़ मदीना मस्जिद से आगे बढ़ रही थी तो पुलिस ने उन्हें रोका। भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की भी की।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने उनकी तहरीर पर अज्ञात 150 लोगों के खिलाफ बवाल, मारपीट, सरकारी कर्मचारी को भयभीत करने सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। इस मामले में अब कुल चार मुकदमे हो गए है। इसमें से तीन कोतवाली और एक राजघाट थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed