{"_id":"6161adbc8ebc3e624e114776","slug":"fourlane-road-will-be-built-from-gorakhnath-temple-to-sports-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखनाथ मंदिर से स्पोर्ट्स कॉलेज तक बनेगी फोरलेन सड़क, खर्च होंगे 23 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखनाथ मंदिर से स्पोर्ट्स कॉलेज तक बनेगी फोरलेन सड़क, खर्च होंगे 23 करोड़ रुपये
Sat, 09 Oct 2021 08:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:27 PM IST
सार
डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर शासन को भेजी जा चुकी है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है। फोरलेन बनने के बाद शहर के बीच से गोरखनाथ मंदिर जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखनाथ मंदिर से स्पोर्ट्स कॉलेज तक की सड़क फोरलेन बनेगी। इसपर 23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जानकारी के मुताबिक, 2.8 किलोमीटर की लंबाई में बनने वाली इस फोरलेन सड़क का खाका तैयार किया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के अधिकारियों की मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क निर्माण की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर शासन को भेजी जा चुकी है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है। फोरलेन बनने के बाद शहर के बीच से गोरखनाथ मंदिर जाना आसान हो जाएगा। जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
निर्माण खंड भवन के अधिशासी अभियंता केशवलाल ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर गेट से स्पोर्ट्स कॉलेज तक 2.8 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनेगी। यह सड़क नगर निगम की है पर इसका डीपीआर लोक निर्माण विभाग ने बनाकर शासन को भेजा है। 23 करोड़ का प्रोजेक्ट है। सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। बजट रिलीज होने का इंतजार है।
विज्ञापन
शहर के चारों तरफ बिछा सड़कों का जाल
शहर के चारों तरफ फोरलेन सड़कों का जाल बिछ रहा है। मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया के बीच फोरलेन बनकर तैयार है। असुरन से मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन बन चुका है। देवरिया रोड भी फोरलेन हो गया है। इसी तरह कालेसर से नौसड़ तक फोरलेन बना है। नौसड़ से पैडलेगंज तक सिक्स लेन सड़क बन रही है। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग भी फोरलेन हो गया है। कालेसर से जंगलकौड़िया फोरलेन पहले ही बन चुकी है। अब जंगलकौड़िया से जगदीशपुर रिंग रोड के निर्माण की कवायद शुरू हुई है।