फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four terms of election of Guakta today in Gorakhpur

गुआक्टा चुनाव: 425 शिक्षक तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य, दोपहर एक से चार बजे तक डाले जाएंगे वोट

Sun, 28 Feb 2021 02:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Feb 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Four terms of election of Guakta today in Gorakhpur
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (गुआक्टा) का चुनाव रविवार को महात्मा गांधी (एमजी) पीजी कॉलेज में होगा। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। चार पदों के लिए 425 शिक्षक मतदान करेंगे।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी व एमजी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी, महामंत्री पद के लिए सबसे अधिक पांच प्रत्याशी, संयुक्त मंत्री के लिए दो प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी और उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) प्रतिनिधि के लिए तीन प्रत्यशियों ने नामांकन कराया था।
विज्ञापन


इसमें सभी के पर्चे वैध पाए गए। फुपुक्टा प्रतिनिधि के लिए नामांकन कराने वाले डॉ. अम्बिका प्रसाद तिवारी ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब दो प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। डॉ. लोकेश त्रिपाठी व डॉ. रविंद्र कुमार गौतम निर्विरोध ही फुपुक्टा के प्रतिनिधि बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुआक्टा के चार पदों के लिए रविवार को दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। इससे पहले अधिवेशन होगा। इसमें मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर फुपुक्टा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. घनश्याम सिंह रहेंगे।

तीन जिलों के शिक्षक करेंगे मतदान

गुआक्टा के चुनाव में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध तीन जिलों गोरखपुर, देवरिया तथा कुशीनगर के वित्तपोषित महाविद्यालयों के 425 शिक्षक मतदान में भाग लेंगे। चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

चुनाव मैदान में ये प्रत्याशी
अध्यक्ष

डॉ. आमोद कुमार राय, डॉ. केडी तिवारी, डॉ. सुबोध कुमार।

उपाध्यक्ष
डॉ. धनजंय सिंह, डॉ. सीमा त्रिपाठी।
 
महामंत्री
डॉ. अमरेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. सीपी गुप्ता, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी, डॉ. राकेश प्रताप सिंह

संयुक्त मंत्री
डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार सिंह

फुपुक्टा प्रतिनिधि
डॉ. लोकेश त्रिपाठी, डॉ. रविंद्र कुमार गौतम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed