{"_id":"6679e225eec856c99803fab7","slug":"four-storey-building-under-construction-sealed-without-getting-map-approved-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-599501-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माणाधीन चार मंजिला भवन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माणाधीन चार मंजिला भवन सील
विज्ञापन
जीडीए ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए शाहपुर के जंगल मातादीन में बनवाए जा रहे चार मंजिला भवन को सोमवार को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि जीडीए ने इस निर्माण काे लेकर नोटिस भी दिया था, लेकिन निर्माण करानेवालों की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह सोमवार को प्राधिकरण के कर्मचारियों संग जंगल मातादीन पहुंचे और वहां 1200 वर्ग फीट में बन रहे चार मंजिला भवन को सील कर दिया है। मकान मालिक दुर्गावती देवी द्वारा मौके पर कोई स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया। किशन सिंह के मुताबिक 20 फरवरी और एक मई को इस निर्माण के संबंध में नोटिस भी दिया गया लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इस कारण सोमवार को अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। भवन में किसी भी प्रकार का प्रवेश व निर्माण पूर्णतया वर्जित किया गया है।