फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four police teams were formed to reach the robbers

Gorakhpur News: लुटेरों तक पहुंचने के लिए पुलिस की चार टीमें बनीं, जन सेवा केंद्र के संचालक से की थी लूट

Fri, 20 Oct 2023 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो चिल्लूपार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो चिल्लूपार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Oct 2023 10:41 AM IST
सार

सेमरा गांव निवासी मोनू की मधुपुर चौराहे पर मोबाइल फोन की दुकान है, इसी में ग्राहक सेवा केंद्र भी चलाते हैं। बुधवार की रात 8:30 बजे के करीब दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। मिश्रौली गांव के पास बाइक पर सवार तीन-चार युवकों ने रोका और ईंट से हमला कर तमंचा सटा दिया।

विज्ञापन
Four police teams were formed to reach the robbers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बड़हलगंज इलाके के साहुखोर-सेमरा मार्ग पर मिश्रौली गांव के पास बुधवार रात ग्राहक सेवा केंद्र संचालक मोनू गौड़ से लूट के मामले में अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की चार टीमें घटना के पर्दाफाश के लिए लगाई गई है, लेकिन दुकान और उसके पास से लूटी गई रकम का हिसाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


मोनू दो लाख रुपये के बारे में पूरी जानकारी नहीं दे पा रहा है। इस वजह से पुलिस को संदेह है कि घटना या तो मारपीट की है या फिर प्रायोजित है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेमरा गांव निवासी मोनू की मधुपुर चौराहे पर मोबाइल फोन की दुकान है, इसी में ग्राहक सेवा केंद्र भी चलाते हैं। बुधवार की रात 8:30 बजे के करीब दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। मिश्रौली गांव के पास बाइक पर सवार तीन-चार युवकों ने रोका और ईंट से हमला कर तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बड़ों से बच्चों में फैल रहा वायरल इंफेक्शन...निमोनिया का भी खतरा

बदमाश इसके बाद झोले में रखा दो लाख लेकर फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने मोबाइल फोन भी लूट लिया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की चार टीमें लगी हैं। रकम के बारे में पूरी जानकारी मोनू नहीं दे पा रहा है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed