{"_id":"5eb91c848ebc3e903c17e5c5","slug":"four-people-injured-during-road-accident-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: कार की टक्कर के बाद दो हिस्से में बंटा ट्रैक्टर, चार घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: कार की टक्कर के बाद दो हिस्से में बंटा ट्रैक्टर, चार घायल, दो की हालत गंभीर
Mon, 11 May 2020 04:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 May 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Basti news
- फोटो : अमर उजाला।
बस्ती जिले के फोरलेन पर छावनी थानाक्षेत्र के मझौआ दुबे गांव के पास रविवार देर रात हल्की बारिश और तेज हवाओं के बीच तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। चालक और बोनट पर बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं।
कार सवार चालक समेत दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों का मलबा सड़क पर बिखरने की वजह से आवागमन ठप हो गया। जिसे देर रात तक छावनी पुलिस हटवाती दिखी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य किया गया।
दुर्घटना में मझौवा दुबे निवासी ट्रैक्टर का ड्राइवर रामकुमार, उसके साथ में बैठा रामानंद, कार चालक सुनील कुमार निवासी सरदार नगर, चौरी चौरा गोरखपुर और उसके साथ बैठे नजीम खान निवासी मूरेट खास, थाना भवन, जिला शामली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के तुरंत बाद पहुंचे कुछ राहगीरों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और एनएचआई एंबुलेंस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय सीएससी पहुंचाया और उन के परिजनों को भी सूचित किया। चिकित्सकों ने कार सवार चालक समेत दो युवकों को गंभीर हालत देखकर लखनऊ रेफर कर दिया।